Skip to main content

ताजा खबर

जाने अंतिम बार कब टीम इंडिया अपने घर में खेली गई टेस्ट सीरीज में हुई थी क्लीनस्वीप?

जाने अंतिम बार कब टीम इंडिया अपने घर में खेली गई टेस्ट सीरीज में हुई थी क्लीनस्वीप?

Team India (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। अभी तक इन दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले जा चुके हैं और दोनों को न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया है। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी जबकि दूसरे टेस्ट को उन्होंने 113 रनों से अपने नाम किया।

अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो रहा है। न्यूजीलैंड टीम इस टेस्ट मैच को भी जीतकर टीम इंडिया को क्लीनस्वीप करना चाहेगी। कीवी टीम की बात की जाए तो उनके सभी खिलाड़ी काफी अच्छे फॉर्म में है और अगर उन्हें इंडिया को क्लीनस्वीप करना है तो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भी बेहतरीन गेंदबाजी और जबरदस्त बल्लेबाजी करनी होगी।

लेकिन क्या आपको पता है कि अंतिम बार टीम इंडिया को उनके घर में किस टीम ने क्लीनस्वीप किया था? वो टीम के दक्षिण अफ्रीका जिन्होंने 2000 में टीम इंडिया को 2-0 से मात दी थी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था और उन्हें चार विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। हार झेलने के बावजूद टीम इंडिया की ओर से सचिन तेंदुलकर ने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड अपने नाम किया था। सचिन तेंदुलकर ने पहले टेस्ट मैच में 97 रन बनाए थे जबकि तीन महत्वपूर्ण विकेट भी झटके थे।

दूसरे टेस्ट में भी टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था

बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट बेंगलुरु में खेला गया था जिस पर टीम इंडिया ने एक पारी और 71 रनों से हार झेली थी। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 158 रन बनाए थे जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 479 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धुआंधार बल्लेबाजी की।

जवाब में टीम इंडिया की ओर से दूसरी पारी में मोहम्मद अजहरूद्दीन ने 102 रन बनाए लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। Boje को प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने इस मैच में 85 रन बनाए और 7 विकेट झटके।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...