
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने हाल में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज के गाबा में ड्राॅ हुए तीसरे टेस्ट मैच के बाद, अश्विन ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
अश्विन भारतीय क्रिकेट टीम के साथ-साथ इंटरनेशनल क्रिकेट के कुछ बेहतरीन ऑफ स्पिनर गेंदबाजों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने क्रिकेट करियर में 750 इंटरनेशनल विकेट हासिल किए। साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अश्विन ने 6 शतक भी लगाए हैं।
इसके अलावा वह वर्ल्ड कप 2011 और आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी 2013 जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा भी थे। खैर, इस आर्टिकल में हम आपको अश्विन के संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए शुरू करते हैं:
इतनी संपत्ति के मालिक हैं रविचंद्रन अश्विन
उपलब्ध जानकारी के अनुसार अश्विन करीब 132 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक हैं। इसमें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से प्रतिवर्ष उनका 10 करोड़ का काॅन्ट्रैक्ट और मैच फीस शामिल है। इसके अलावा वह आईपीएल में राजस्थान राॅयल्स के लिए पिछले तीन वर्षों में 5 करोड़ रुपए के काॅन्ट्रैक्ट में क्रिकेट खेलते थे। हालांकि, आईपीएल 2025 के लिए अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 9.75 करोड़ रुपए की मोटी डील हासिल की है।
इसके अलावा अश्विन कुछ फेमस ब्रांड का प्रचार भी करते हैं, जैसे Myntra, Oppo और Coca-Cola आदि। ब्रांड प्रचार से भी अश्विन काफी पैसा कमाते हैं। इसके अलावा अश्विन ने रियल एस्टेट में करीब 26 करोड़ रुपए का निवेश कर रखा है। साथ ही चेन्नई में अश्विन के पास 9 करोड़ रुपए का एक लग्जरी घर भी है। तो वहीं अश्विन राॅयल्स राॅयस और Audi Q7 जैसी कार के भी मालिक हैं।
Ravichandran Ashwin के क्रिकेट करियर पर एक नजर
जून 2010 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करने वाले अश्विन ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान अनुभवी ऑफ स्पिनर ने टेस्ट में 537, वनडे में 156 और टी20 में 72 विकेट अपने नाम किए हैं। हालांकि, रिटायरमेंट के बाद अश्विन आईपीएल खेलना जारी रखेंगे।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

