Skip to main content

ताजा खबर

जानें तब क्या हुआ था, जब भारत और बांग्लादेश आखिरी बार टी20आई क्रिकेट में भिड़े थे?

IND vs BAN (Image Credit- Twitter X)
IND vs BAN (Image Credit- Twitter X)

जारी एशिया कप 2025 के मैच नंबर 16 में भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से होने वाला है। ग्रुप स्टेज के बाद सुपर फोर में भी टीम इंडिया विजय रथ पर सवार है। मैन इन ब्लू ने जारी प्रतियोगिता में एक मैच नहीं हारा है। तो वहीं, आज 24 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैच में मैन इन ब्लू बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल कर लेते हैं, तो उनका फाइनल का टिकट लगभग पक्का हो जाएगा।

हालांकि, बांग्लादेश को बड़े टूर्नामेंट्स का जायंट किलर कहा जाता है। इस लिहाज से टीम इंडिया लिटन दास एंड कंपनी को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी। टी20आई क्रिकेट दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड मैचों की बात करें, तो खेले गए 17 मैचों में से टीम इंडिया ने 16 बार जीत हासिल की है, तो बांग्लादेश ने सिर्फ एक बार।

खैर, बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया अपनी इस फाॅर्म को बरकरार रखना चाहेगी। लेकिन इस खबर हम आपको उस मैच के बारे में बताने जा रहे हैं, जब भारत और बांग्लादेश का सामना आखिरी बार टी20 फाॅर्मेट में हुआ था।

भारत ने 133 रनों से जीता था मैच

बता दें कि क्रिकेट के टी20 फाॅर्मेट में भारत और बांग्लादेश का सामना आखिरी बार 12 अक्टूबर 2024 में देखने को मिला था। इस मैच में टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए अपने टी20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 297/6 रन बनाया था।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम के लिए संजू सैमसन ने 47 गेंदों में 111 रनों की शानदार पारी खेली थी, तो सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंद में 75, रियान पराग ने 13 गेंद में 34 और हार्दिक पांड्या ने 18 गेंदों में 47 रन बनाए थे।

दूसरी ओर, जब बांग्लादेश भारत से मिले 298 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 164 रन ही बना पाई। मुकाबले में भारत ने 133 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। यह बांग्लादेश की टी20आई क्रिकेट में रनों के लिहाज से एक बड़ी हार थी।

तो वहीं, इस तरह के प्रदर्शन को टीम इंडिया एक बार फिर बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप के सुपर फोर मैच में भी दोहराना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज से 9 विकेट से हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुई नेपाल

West Indies vs Nepal (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 25वां मैच आज 15 फरवरी, रविवार को वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच मुंबई के ऐतिहासिक...

T20 WC 2026: एडेन मार्करम ने की रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

T20 World Cup 2026: Aiden Markram (image via getty) साउथ अफ्रीका के कैप्टन एडेन मार्करम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 19 गेंदों पर जबरदस्त...

T20 WC 2026, IND vs PAK: महामुकाबले से पहले जाने हेड टू हेड रिकार्ड्स, टी20 फॉर्मेट में रहा है भारत का दबदबा

T20 WC 2026, IND vs PAK (image via getty) भारत रविवार को कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-स्टेज मैच में अपने चिर-विरोधी पाकिस्तान से भिड़ेगा। दोनों टीमों के बीच...

15 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा बरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026: आज (15 फरवरी) भारत वर्ल्ड कप के 27वें मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत 15 फरवरी को कोलंबो के आर....