Skip to main content

ताजा खबर

जानें चैंपियंस ट्राॅफी में कौन हो सकता है भारतीय क्रिकेट टीम का बेस्ट बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर?

Team India (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी Champions Trophy 2025 का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार टूर्नामेंट पाकिस्तान और यूएई की सह-मेजबानी में 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। पहला मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

दूसरी ओर, 2013 चैंपियंस ट्राॅफी सीजन की विजेता भारतीय क्रिकेट टीम ने भी दुबई में अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 8 देशों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तान रोहित शर्मा के हाथों में होगी, तो वहीं युवा शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है।

भारत चैंपियंस ट्राॅफी ग्रुप ए में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ मौजूद है। टीम इंडिया अपना पहला मैच 21 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। खैर, आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो टीम के लिए आगामी टूर्नामेंट में बेस्ट बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं:

India’s Squad for ICC Champions Trophy 2025

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती।

चैंपियंस ट्राॅफी में भारतीय टीम का बेस्ट बल्लेबाज- Virat Kohli

अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान चैंपियंस ट्राॅफी में भारतीय टीम की ओर से बेस्ट बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। क्रिकेट की दुनिया में शायद ही ऐसा कोई रिकाॅर्ड जो उन्होंने अपने नाम किया हो।

हालांकि, रेड बाॅल क्रिकेट में कोहली की फाॅर्म उनका साथ नहीं दे रही है, लेकिन व्हाइट बाॅल क्रिकेट में उनका कोई सानी नहीं है। चेज मास्टर के नाम से मशहूर विराट टीम इंडिया के लिए खेले गए 297 वनडे मैचों में 57.94 की औसत से कुल 13963 रन बना चुके हैं।

चैंपियंस ट्राॅफी में भारतीय टीम का बेस्ट गेंदबाज- Arshdeep Singh

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप टीम इंडिया के लिए चैंपियंस ट्राॅफी में बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकते हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। तो वहीं, कुछ ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद टीम को इस बार उनसे होगी। भारत के लिए खेले गए 9 वनडे मैचों में वह 23 की औसत से कुल 14 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

चैंपियंस ट्राॅफी में भारतीय टीम का बेस्ट ऑलराउंडर- Hardik Pandya

अनुभवी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के लिए आगामी चैंपियंस ट्राॅफी में बेस्ट ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं। भारत के लिए खेले गए 89 वनडे मैचों में हार्दिक 1805 रन बनाने के साथ कुल 87 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...