Skip to main content

ताजा खबर

जानें चैंपियंस ट्राॅफी में कौन हो सकता है अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का बेस्ट बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर?

जानें चैंपियंस ट्राॅफी में कौन हो सकता है अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का बेस्ट बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर?
Afghanistan ODI Team (Image Credit- Twitter X)इस बार आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। टूर्नामेंट हाइब्रिड माॅडल के तहत पाकिस्तान और दुबई की सह-मेजबानी में खेला जाएगा है। पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

दूसरी ओर, इस टूर्नामेंट के लिए पहली बार अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने क्वालिफाई किया है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंची अफगानिस्तान, आगामी टूर्नामेंट में कुछ शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी।

अफगानिस्तान को चैंपियंस ट्राॅफी में ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के साथ रखा गया है। वह अपना पहला मैच 21 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कराची में खेलेगी। खैर, आइए उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो टीम के लिए बेस्ट गेंदबाज, बल्लेबाज और ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं:

Squad for ICC Champions Trophy 2025

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान। रिजर्व: दरविश रसूली, बिलाल सामी>

चैंपियंस ट्राॅफी में अफगानिस्तान का बेस्ट बल्लेबाज-  Ibrahim Zadran

सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान आगामी चैंपियंस ट्राॅफी में टीम के लिए बेस्ट बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। जादरान ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अफगानी टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। जादरान ने पिछले वर्ल्ड कप में खेले गई 9 पारियों में 47 की औसत से कुल 376 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 129* रनों की शानदार पारी भी देखने को मिली थी।

चैंपियंस ट्राॅफी में अफगानिस्तान का बेस्ट गेंदबाज- Fazalhaq Farooqi

आगामी चैंपियंस ट्राॅफी में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए बेस्ट गेंदबाज फजलहक फारूकी साबित हो सकते हैं। आईपीएल के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में फारूकी ने अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया है। खबर लिखे जाने तक अफगान टीम के लिए खेले गए 39 वनडे मैचों में वह 31.78 की औसत से कुल 50 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

चैंपियंस ट्राॅफी में अफगानिस्तान का बेस्ट ऑलराउंडर- Azmatullah Omarzai

24 वर्षीय अफगानी ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई चैंपियंस ट्राॅफी में टीम के लिए बेस्ट ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं। हालांकि, टीम में मोहम्मद नबी भी मौजूद हैं, लेकिन तेज गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में आक्रामक खेलने की वजह से वह टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं। अफगानिस्तान के लिए खेले गए 36 वनडे मैचों में उमरजई ने 45.35 की औसत से 907 रन बनाने के साथ 32.4 की इकाॅनमी से कुल 30 विकेट अपने नाम किए हैं।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...