Skip to main content

ताजा खबर

जानें चैंपियंस ट्राॅफी में कौन हो सकता है ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का बेस्ट बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर?

Australia (Image Credit- Twitter X)

इस बार आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। टूर्नामेंट हाइब्रिड माॅडल के तहत पाकिस्तान और दुबई की सह-मेजबानी में खेला जा रहा है। पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

दूसरी ओर, इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका लगा है। टीम की ओर से पैट कमिंस, जोश हेजलुवड और मिचेल स्टार्क जैसे गेंदबाज बाहर हो चुके हैं। कमिंस की अनुपस्थिति में स्टीव स्मिथ को टीम की कमान सौंपी गई है।

खैर, 2006 और 2009 चैंपियंस ट्राॅफी सीजन की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया इन दिग्गजों के बिना कैसा प्रदर्शन करने वाली है, ये तो समय ही बताएगा। तो वहीं, आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए चैंपियंस ट्राॅफी में बेस्ट बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं:

Australia Squad for ICC Champions Trophy 2025

स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जंपा। रिजर्व: कूपर कोनोली।

चैंपियंस ट्राॅफी में ऑस्ट्रेलिया का बेस्ट बल्लेबाज- Travis Head

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए चैंपियंस ट्राॅफी में सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड टीम के बेस्ट बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। गौरतलब है कि जब भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 को अपने नाम किया था, तो उन मैचों में हेड ने शानदार प्रदर्शन किया था। हेड ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए 70 वनडे मैचों में 42.95 की औसत और 104.03 के स्ट्राइक रेट से कुल 2560 रन बना चुके हैं।

चैंपियंस ट्राॅफी में ऑस्ट्रेलिया का बेस्ट गेंदबाज- Adam Zampa

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए चैंपियंस ट्राॅफी में अनुभवी स्पिनर एडम जंपा बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकते हैं। दुबई की स्लो पिच पर जंपा ऑस्ट्रेलिया के लिए कारगर साबित हो सकते हैं। जंपा ऑस्ट्रेलिया के लिए 95 टी20 मैचों में 21.01 की औसत कुल 117 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

चैंपियंस ट्राॅफी में ऑस्ट्रेलिया का बेस्ट ऑलराउंडर- Glenn Maxwell

अनुभवी ग्लेन मैक्सवेल आगामी चैंपियंस ट्राॅफी में ऑस्ट्रेलिया के लिए बेस्ट ऑलराउंडर साबित हो सकते है। गेंद और बल्ले से मैक्सवेल कितने उपयोगी हैं, उन्होंने कई बार दिखाया है। तो वहीं, क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ 200 रनों की पारी को कौन भूल सकता है। मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए 146 वनडे मैचों में 3951 रन बनाने के साथ 75 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं।

আরো ताजा खबर

क्रिकेट-फुटबॉल का आइकॉनिक क्रॉसओवर! भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने महान फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो से की मुलाकात

Shubman Gill meets Ronaldinho at FIFA World Cup (image via X) भारत के कप्तान शुभमन गिल ने क्रिकेट के मैदान से दूर एक यादगार पल शेयर किया, जब वे अमेरिका...

‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे आक्रामक क्रिकेट’ – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘मस्ट-विन’ मैच से पहले स्मृति मंधाना ने किए अपने इरादे साफ

India vice-captain Smriti Mandhana has promised an aggressive approach against Australia (image via getty) स्मृति मंधाना ने जोर देकर कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले महिला टी20...

Women’s T20 WC 2026: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Women’s T20 World Cup 2026, IND W vs AUS W: match preview (image via getty) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक बेहद अहम मुकाबले में, भारतीय महिला टीम...

28 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 World Cup 2026: आज (28 जून) भारत का मैच ऑस्ट्रेलिया से होगा, जो सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिहाज से...