Skip to main content

ताजा खबर

जानें क्यों विराट कोहली BCCI Naman Awards 2025 में रहे अनुपस्थित?

जानें क्यों विराट कोहली BCCI Naman Awards 2025 में रहे अनुपस्थित?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

भारत में क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज 1 फरवरी, शनिवार को नमन अवाॅर्ड्स 2025 का आयोजन कर रही है। गौरतलब है कि एपेक्स बोर्ड द्वारा नमन अवाॅर्ड्स में गत वर्ष इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट में कुछ शानदार प्रदर्शन करने वाले महिला और पुरुष खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है।

नमन अवाॅर्ड्स के कार्यक्रम में पुरुष और महिला टीम के खिलाड़ियों सहित, पूर्व दिग्गज व बीसीसीआई पदाधिकारी मौजूद रहे। हालांकि, इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली नमन अवाॅर्ड्स में नजर नहीं आए।

ऐसे में कई क्रिकेट फैंस के मन में सवाल आ रहा होगा कि जब पूरा भारतीय क्रिकेट एक जगह इकठ्ठा हुआ है, तो विराट कोहली (Virat Kohli) इसमें क्यों नहीं पहुंचे। तो आइए आपके इस सवाल का जबाव देने की कोशिश करते हैं।

इस वजह से नमन अवाॅर्ड्स में अनुपस्थित रहे विराट कोहली

बता दें कि विराट कोहली करीब 12 साल बाद दिल्ली के लिए कोई घरेलू रणजी मैच खेलने रेलवे के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूद थे। यह कोहली का घरेलू क्रिकेट में कुल 100वां मैच भी था।

साथ ही दिल्ली बनाम रेलवे एलीट ग्रुप डी का मैच आज ही खत्म हुआ है, जिसकी वजह से विराट कोहली ने इस कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया, क्योंकि वह इतने कम समय में नमन अवाॅर्ड्स 2025 में भाग लेने के लिए दिल्ली से मुंबई नहीं पहुंच सकते थे।

खैर, आपको रणजी ट्राॅफी में दिल्ली बनाम रेलवे मैच के बारे में बताएं तो इसमें दिल्ली ने पारी और 19 रनों के अंतर से जीत हासिल की। हालांकि, कोहली दिल्ली की इस बड़ी जीत में सिर्फ 6 रनों का ही योगदान दे पाए। लेकिन, अब वह इंग्लैंड के खिलाफ 6 फरवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

‘विराट कोहली शतक लगाएंगे, भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज ड्रॉ रहेगी’ पहले वनडे से पहले पुजारा ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) से भारतीय...

कुलदीप इन ईशान ड्राॅप, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर डालें नजर 

Ishan Kishan and Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद, पांच मैचों की वनडे सीरीज की बारी है। वनडे...

WTC 2027, Final: बचे हुए 7 टेस्ट मैचों के साथ कैसे क्वालीफाई कर सकती है टीम इंडिया? समझें पूरा गणित

WTC 2025–27: How India Can Still Qualify for the Final with Seven Tests Remaining (image via X) आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल 2027 के लिए क्वालीफाई करने के लिए...

‘वह डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे’ – हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी पर शुभमन गिल का बड़ा बयान

Shubman Gill Gives Fitness Update on Hardik Pandya Ahead of New Zealand ODIs (image via X) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि की है कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को...