Skip to main content

ताजा खबर

जानें कौन हैं अशोक शर्मा, जो IPL 2026 में 154.2 Kmph की रफ्तार से गेंद फेंककर, रातों-रात बन गया स्टार

Ashok Sharm (Image credit Twitter - X)
Ashok Sharm (Image credit Twitter – X)

Who is Ashok Sharma: आईपीएल 2026 में एक नया तेज गेंदबाज अशोक शर्मा (Ashok Sharma) अचानक सुर्खियों में आ गया है। गुजरात टाइटंस के 23 साल के इस युवा पेसर ने अपनी रफ्तार से सभी को हैरान कर दिया। अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में उन्होंने 154.2 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद डालकर, इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बना दिया।

गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हुए अशोक शर्मा ने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर 154.2 किमी/घंटा की स्पीड हासिल की। इससे पहले उन्होंने उसी ओवर में 150.7 किमी/घंटा की गेंद भी फेंकी थी। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने एनरिक नॉर्खिया को पीछे छोड़ते हुए IPL 2026 की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

राजस्थान से निकलकर IPL तक का सफर

अशोक शर्मा मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं और अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह गेंद को दोनों दिशाओं में स्विंग कराने की क्षमता रखते हैं और उनकी लाइन-लेंथ भी काफी सटीक मानी जाती है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत नेट गेंदबाज के रूप में राजस्थान रॉयल्स के साथ की थी, जहां उन्होंने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को काफी प्रभावित किया।

अशोक शर्मा को 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 55 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद वह IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स से जुड़े और फिर 2026 के ऑक्शन में गुजरात टाइटन्स ने उन्हें 90 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। उनका यह सफर दिखाता है कि लगातार मेहनत और प्रदर्शन से खिलाड़ी कैसे अपनी पहचान बना सकता है।

शानदार आंकड़े और प्रदर्शन

अब तक खेले गए 11 टी20 मैचों में अशोक शर्मा 33 विकेट ले चुके हैं, जो उनकी गेंदबाजी की ताकत को दर्शाता है। इसके अलावा उन्होंने 4 फर्स्ट क्लास मैचों में 14 विकेट और 7 लिस्ट ए मैचों में 13 विकेट हासिल किए हैं। खैर, अब अशोक शर्मा की रफ्तार और स्किल को देखते हुए यह साफ है कि वह आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के बड़े तेज गेंदबाज बन सकते हैं। उनकी यह उपलब्धि उन्हें IPL 2026 का उभरता और नया स्टार बना चुकी है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से हराया, देशपांडे ने की कमाल की गेंदबाजी

TUSHAR DESHPANDE (Image Credit- Twitter X) गुजरात टाइटंस और राजस्थान राॅयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 9वां मैच आज 4 अप्रैल, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला...

GT vs RR, Top 10 Memes: गुजरात बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, GT vs RR: top 10 memes (image via X) राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार (4 मार्च) को अहमदाबाद में आईपीएल 2026 के अपने मुकाबले में गुजरात टाइटन्स पर छह...

वर्ल्ड कप 2027 में 10 ओवर गेंदबाजी के लिए खुद को कर रहे तैयार हैं हार्दिक पांड्या, हाल में ही बढ़ाया वर्कलोड

hardik pandya (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी को एक नए स्तर पर...

IPL 2026, DC vs MI Match 8: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच में बने ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स

IPL 2026, DC vs MI: Stats Review of player records and achieved milestones (image via X) दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार, 4 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 में...