Skip to main content

ताजा खबर

जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा वकार यूनूस का 34 साल पुराना अविश्वसनीय रिकॉर्ड

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन 2024 में सभी फॉर्मेट में शानदार रहा है। इस समय जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज में भाग ले रहे हैं। अभी तक इन दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट खेले जा चुके हैं जिसमें जसप्रीत बुमराह ने 30 विकेट हासिल किए हैं।

इसी के साथ जसप्रीत बुमराह ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। जसप्रीत बुमराह का औसत पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वकार यूनूस से बेहतर हो गया है जिन्होंने 1990 में 28 मैच में 14.88 के औसत और 29.6 के स्ट्राइक रेट से 96 विकेट झटके थे। जसप्रीत बुमराह ने 2024 में 21 मैच खेले जिसमें धाकड़ गेंदबाज ने 13.76 के औसत और 26.9 के स्ट्राइक रेट से 86 विकेट अपने नाम किए।

टॉप 5 की सूची में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क भी है जिन्होंने 2015 में 30 मैच में 21.04 के औसत और 33.5 के स्ट्राइक रेट से 88 विकेट हासिल किए थे। टॉप 10 की लिस्ट में Makhaya Ntini, डेल स्टेन (2 बार), वकार यूनूस (3 बार), एलन डोनाल्ड और पैट कमिंस भी शामिल हैं।

सिडनी टेस्ट में भी जसप्रीत बुमराह अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे

अभी तक जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन इस टेस्ट सीरीज में धमाकेदार रहा है। 5 मैच की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है। अब इन दोनों टीमों के बीच पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 3 जनवरी से शुरू हो रहा है।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तो काफी अच्छी गेंदबाजी की है लेकिन बाकी खिलाड़ियों ने उनका साथ बिल्कुल भी नहीं दिया है और इसी वजह से टीम इस टेस्ट सीरीज में पीछे है। हालांकि सिडनी टेस्ट दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। फिलहाल भारतीय टीम के खिलाड़ी आगामी टेस्ट के लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं और वो खुद इसे बराबर करने को जरूर देखेंगे। टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें आगामी मैच को जीतना बेहद जरूरी है।

 

আরো ताजा खबर

Michael Bracewell की बिग बैश लीग में एंट्री, BBL 2026-27 के लिए मेलबर्न रेनेगेड्स से जुड़े

Melbourne Renegades sign Michael Bracewell for 2026-27 BBL season (image via getty) मेलबर्न रेनेगेड्स ने 2026-27 सीजन के लिए न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को अपनी टीम में शामिल करके...

‘इतिहास आपको याद रखेगा’ – अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद छोड़ने पर गौतम गंभीर ने दी भावुक विदाई

Gautam Gambhir Pens Heartfelt Tribute to Ajit Agarkar Following Exit as Chief Selector (image via X) भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर पुरुष चयन समिति...

IND vs WI: श्रेयस अय्यर का वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी शतक, तोड़ा विराट कोहली का ऑल-टाइम रिकॉर्ड

Shreyas Iyer Smashes 42-Ball Century Against West Indies, Surpasses Virat Kohli’s T20I Record (image via getty) मंगलवार, 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले टी20आई मैच...

7 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक भारत और वेस्टइंडीज के...