Skip to main content

ताजा खबर

जसप्रीत बुमराह नहीं बल्कि इस साउथ अफ्रीकी को अपना पसंदीदा गेंदबाज मानते हैं अंडर-19 स्टार हेनिन पटेल 

जसप्रीत बुमराह नहीं बल्कि इस साउथ अफ्रीकी को अपना पसंदीदा गेंदबाज मानते हैं अंडर-19 स्टार हेनिन पटेल 

Henil Patel (Image Credit- Twitter X)

15 जनवरी से जिम्बाब्वे के बुलावायो में शुरू हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में क्रिकेट फैंस की नजर भारतीय तेज गेंदबाज हेनिन पटेल हैं। तो वहीं, उन्होंने टूर्नामेंट के पहले ही मैच में भारत के लिए शानदार गेंदबाजी कर क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी।

बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले मुकाबले में हेनिन पटेल ने अपने पहले ही मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट हाॅल निकालकर, सुर्खियां बटोरीं। दूसरी ओर, गुजरात से आने वाले इस युवा गेंदबाज से जब इस शानदार प्रदर्शन के बाद पूछा गया कि आपका फेवरेट तेज गेंदबाज कौन है, तो उन्होंने भारतीय याॅर्कर किंग जसप्रीत बुमराह का नाम ना लेकर इस पूर्व साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी का नाम लिया।

बुमराह नहीं, बल्कि ये गेंदबाज है हेनिन पटेल का फेवरेट

बता दें कि यूएसए के खिलाफ मैच से इतर हेनिन पटेल ने आईसीसी के हवाले से कहा- “डेल स्टेन से मुझे जो बात सीखने को मिलती है, वह यह है कि मुझे उनकी आक्रामकता बहुत पसंद है। उनकी गेंदबाजी इतनी अच्छी थी कि कोई भी बल्लेबाज उनके खिलाफ आसानी से नहीं खेल पाता था, क्योंकि उनका सामना करना बहुत मुश्किल था। वो मेरे पसंदीदा गेंदबाज हैं।”

तो वहीं, यूएसए के खिलाफ पहले ही मैच में 5/16 का गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद, 18 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने खेल को लेकर कहा- “मेरी मानसिकता यही रहती है कि बल्लेबाज को तीन से चार गेंदों के भीतर आउट कर दूं। मैं सही मानसिकता के साथ ट्रेनिंग में जाता हूं, अपने शरीर को तैयार करता हूं और मैच में भी यही करता हूं। सारा खेल शुरुआती विकेट लेने का है।”

खैर, आपको भारत और यूएसए के बीच खेले गए इस मैच के बारे में जानकारी दें, तो भारत ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 35.2 ओवरों में विरोधी टीम को 107 रनों पर समेट दिया था। इसके बाद बारिश की वजह से भारत को 96 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 6 विकेट रहते हासिल कर लिया। अब भारत का अगला मैच 19 जनवरी को बांग्लादेश से है, जिसमें हेनिन पटेल एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...