Skip to main content

ताजा खबर

जसप्रीत बुमराह चेन्नई में थे और हमने उन्हें रजनीकांत जैसा ट्रीटमेंट दिया: रविचंद्रन अश्विन

जसप्रीत बुमराह चेन्नई में थे और हमने उन्हें रजनीकांत जैसा ट्रीटमेंट दिया: रविचंद्रन अश्विन

Jasprit Bumrah (Source X)

अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया का सबसे मूल्यवान क्रिकेटर करार दिया है। अश्विन ने हाल ही में चेन्नई में एक कार्यक्रम में बुमराह की मौजूदगी के बारे में बात किया और बताया की उन्हें जो वेलकम मिला वह उससे खुश थे।

साल 2016 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले बुमराह सभी प्रारूपों में सबसे आक्रामक गेंदबाजों में से एक बन गए हैं। अहमदाबाद में जन्मे इस तेज गेंदबाज ने 195 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया है और सभी प्रारूपों में 397 विकेट लिए हैं।

जसप्रीत बुमराह पर क्या है अश्विन के विचार 

विमल कुमार से उनके यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि चेन्नई के लोग गेंदबाजों से प्यार करते हैं और उन्हें खुशी है कि बुमराह को शहर में भगवान की तरह माना जाता है।

उन्होंने कहा, “हम चेन्नई के लोग गेंदबाजों की बहुत सराहना करते हैं। वह 4-5 दिन पहले एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर यहां आए थे। हमने उन्हें रजनी (साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत) जैसा वेलकम दिया। हम (चेन्नई के लोग) गेंदबाजों के साथ बहुत अच्छा व्यवहार करते हैं। उनके साथ चैंपियन जैसा व्यवहार किया जाना चाहिए। मैं नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन जसप्रीत बुमराह इस समय सबसे मूल्यवान भारतीय क्रिकेटर हैं।”

बुमराह ने इस साल के टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने और भारत के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार जीता था।

“यह कभी नहीं बदलेगा ” – रविचंद्रन अश्विन ने भारत को बल्लेबाजों के वर्चस्व वाला देश बताया

अश्विन ने आगे कहा कि तेज गेंदबाज और भी ज्यादा प्रशंसा पाने का हकदार है। 100 टेस्ट खेलने वाले इस अनुभवी खिलाड़ी ने बयान देते हुए कहा-

“भारत हमेशा से बल्लेबाजों के वर्चस्व वाला देश रहा है और यह कभी नहीं बदलने वाला है। लेकिन मुझे बहुत खुशी है कि हम जसप्रीत बुमराह का जश्न मना रहे हैं। जसप्रीत बुमराह एक पीढ़ी में एक बार आने वाले गेंदबाज हैं। हमें उनका और भी अधिक जश्न मनाना चाहिए।”

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...