Skip to main content

ताजा खबर

जसप्रीत बुमराह को भविष्य में भारतीय टीम का कप्तान बनता हुआ देखना चाहते हैं गावस्कर, तारीफ करते हुए दिया बड़ा बयान 

जसप्रीत बुमराह को भविष्य में भारतीय टीम का कप्तान बनता हुआ देखना चाहते हैं गावस्कर, तारीफ करते हुए दिया बड़ा बयान 

Sunil Gavaskar and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का तीनों फाॅर्मेट में प्रदर्शन असाधारण रहा है। पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप और हाल में ही खत्म हुई बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में टीम इंडिया की ओर से बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया था।

साथ ही बीजीटी सीरीज के पहले मैच भारतीय क्रिकेट टीम ने बुमराह की कप्तानी में जीत के साथ शुरुआत की थी। इसके अलावा रेगलुर कप्तान रोहित की अनुपस्थिति में वह सिडनी टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया की कमान संभालते हुए नजर आए थे।

तो वहीं अब पूर्व भारतीय कप्तान और सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि रोहित शर्मा से पूर्णकालिक कप्तानी की कमान संभालने के लिए जसप्रीत बुमराह भविष्य के लिए एक आदर्श उम्मीदवार हैं।

Sunil Gavaskar ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही 7Cricket के साथ एक चर्चा करते हुए गावस्कर ने कहा- मुझे लगता है कि वह कप्तानी करने वाला अगला आदमी होगा, क्योंकि वह सामने से नेतृत्व करते हैं। उनके बारे में बहुत अच्छी जानकारी है और वो है एक लीडर की खूबी। लेकिन इसके लिए ऐसा कोई नहीं हैं जो आप पर दबाव बनाएगा। आपके पास कुछ ऐसे भी कप्तान भी हैं, जो खिलाड़ी पर बहुत दबाव डाल देते हैं।

गावस्कर ने आगे कहा- बुमराह के साथ, आप देख सकते हैं कि वह दूसरों से अपेक्षा करते हैं कि वे वही करें जो उनका काम है और सोचें कि वे नेशनल टीम में क्यों है। वह (बुमराह)  मिड-ऑफ और मिड-ऑन पर खड़ा रहता है। खिलाड़ियों को बताने के अलावा वह मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। वह बहुत प्रतिभाशाली हैं और वह अगर जल्द ही टीम इंडिया का कार्यभार संभाल लें, तो मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा।

আরো ताजा खबर

‘वह 1 ओवर में 4 छक्के भी खा सकता है’ T20 वर्ल्ड कप में शिवम दुबे की गेंदबाजी को लेकर किसने दिया ऐसा बयान

Shivam Dube (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे की गेंदबाजी को लेकर बड़ा...

T20 World Cup 2026, Super 8: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर 

ENG vs PAK (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस समय सुपर 8 के रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। तो वहीं, इसी क्रम...

24 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 World Cup 2026, Super 8: वेस्टइंडीज ने एकतरफा मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम...

T20 World Cup 2026, Super 8: वेस्टइंडीज ने एकतरफा मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया 

Zimbabwe vs West Indies (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 44वां मैच आज 23 फरवरी, सोमवार को...