Skip to main content

ताजा खबर

जसप्रीत बुमराह को फोर्ब्स इंडिया मैग्जीन के कवर पेज पर मिली जगह, जारी BGT सीरीज में गेंदबाजी से बरपा रहे हैं कहर

JASPRIT BUMRAH (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम और माॅडर्न डे क्रिकेट के कुछ बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को फोर्ब्स इंडिया मैग्जीन के कवर पेज पर शामिल किया है। इस मैग्जीन के कवर पेज पर शामिल होना बताता है कि बुमराह का नाम, इस समय क्रिकेटिंग वर्ल्ड में कितना मायने रखता है।

दूसरी ओर, आपको इस मैग्जीन के बारे में बताएं तो फोर्ब्स इंडिया की शुरुआत 21 मई, 2009 को मुंबई में हुई थी। इसकी शुरुआत भारत के मीडिया समूह नेटवर्क 18 के साथ साझेदारी में हुई थी।

यह मैग्जीन पाक्षिक रूप से प्रकाशित होती है। इसमें स्थानीय व्यापार समाचार, खेल, कला, भारतीय बाजार की टिप्पणियां और फोर्ब्स अमेरिकी संस्करण का कंटेट भी शामिल होता है। फोर्ब्स इंडिया के संपादक इस समय इंद्रजीत गुप्ता हैं।

दूसरी ओर, बुमराह इस समय जारी बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में अपनी कातिलाना गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं। इस समय टीम इंडिया की गेंदबाजी का भार बुमराह ने अकेले अपने कंधों पर ले रखा है। जारी BGT सीरीज में बुमराह ने खेले गए चार टेस्ट मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 30 विकेट अपने नाम किए हैं।

तो वहीं इस दौरान खिलाड़ी का औसत महज 12.83 का रहा। साथ ही इस दौरान बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए तीन बार 5 विकेट हाॅल और दो बार 4 विकेट हाॅल भी अपने नाम किया।

साल 2024 बुमराह के लिए रहा शानदार

दूसरी ओर, यह साल याॅर्कर स्पेशलिस्ट गेंदबाज के लिए किसी सपने से कम नहीं रहा है। इस साल बुमराह ने खेल के तीनों फाॅर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया। खबर लिखे जाने तक बुमराह इस साल टेस्ट क्रिकेट में खेली गई 26 पारियों में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 71 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इस दौरान गेंदबाज का औसत 14.92 और इकाॅनमी 2.96 का रहा। साथ ही बुमराह ने इस दौरान पांच बार पांच विकेट हाॅल भी अपने नाम किया।

আরো ताजा खबर

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...