Skip to main content

ताजा खबर

जसप्रीत बुमराह को उपकप्तानी पद से हटाया गया? जानें कौन होगा भारतीय टेस्ट टीम का अगला उपकप्तान?

जसप्रीत बुमराह को उपकप्तानी पद से हटाया गया? जानें कौन होगा भारतीय टेस्ट टीम का अगला उपकप्तान?

Jasprit Bumrah (Photo Source: X/Twitter)

भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से शुरू होगा। चेन्नई में होने वाले इस मैच के लिए बीसीसीआई ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा इस सीरीज में भी भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। लेकिन इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का उपकप्तान कौन होगा? बीसीसीआई ने इस पर सफाई भी नहीं दी है।

इससे पहले, रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान थे और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के उप-कप्तान थे। लेकिन अब यह चर्चा का विषय बन गया है कि क्या बुमराह को टीम की उपकप्तानी से हटा दिया गया है?

जसप्रीत बुमराह के साथ हो रही नाइंसाफी?

भारतीय टीम की घोषणा होते ही कई सवाल उठने लगे। इनमें से एक सवाल यह भी है कि क्या बीसीसीआई नहीं चाहता कि जसप्रीत बुमराह उप-कप्तान बनें? गौरतलब है कि, बुमराह भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। इसलिए उन्हें उप-कप्तान का पद दिया गया। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि बीसीसीआई उन्हें इस पोस्ट से हटाने के बारे में सोच रही है।

क्या बुमराह को उप-कप्तान पद से हटा दिया गया है? और यदि हटाया गया तो क्यों?

इसका जवाब यह है कि बीसीसीआई जसप्रीत बुमराह के कार्यभार यानि वर्ल्डलोड को मैनेज करने की कोशिश कर रहा है। इसी वजह से उनकी जगह किसी और को टेस्ट टीम की उप-कप्तानी दी जा सकती है।

बुमराह के बाद कौन होगा भारतीय टेस्ट टीम का उपकप्तान?

भारतीय टीम को अब आगामी कुछ महीनों में कई टेस्ट सीरीज खेलनी है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो-दो हाथ करती हुई नजर आएगी। इसके बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी जहां 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए उपकप्तान के नाम की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले उप-कप्तान के नाम का ऐलान हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुभमन गिल को अगला उपकप्तान बनाया जा सकता है।

আরো ताजा खबर

‘हालात देखकर खेलता हूं, हर बार छक्के-चौके मारना सही नहीं’ – स्ट्राइक रेट की आलोचना पर बोले तिलक वर्मा

Tilak Varma Gives Blunt Response to Strike Rate Criticism (image via getty) भारत के टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपने स्ट्राइक रेट और खेलने के तरीके...

‘कुलदीप यादव को खेलना ही नहीं चाहिए’ – टीम से लगातार बाहर किए जाने पर अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को घेरा

Kuldeep Yadav (image via getty) भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को लगातार बाहर करने पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है।...

“वैभव को एक जेनरेशनल टैलेंट के रूप में तराशे टीम इंडिया”: टी20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा का बड़ा बयान

India must nurture Vaibhav as a generational talent, says Sikandar Raza (image via X) जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारतीय क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर्स और फैंस से अपील की है कि...

21 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश सीरीज के लिए 13-सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान किया; पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की वापसी नेशनल सिलेक्शन पैनल...