Skip to main content

ताजा खबर

जसप्रीत बुमराह के लिए फुल टाइम टेस्ट कप्तानी करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा: एडम गिलक्रिस्ट

जसप्रीत बुमराह के लिए फुल टाइम टेस्ट कप्तानी करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा: एडम गिलक्रिस्ट

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में काफी खराब रहा है। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार झेलनी पड़ी थी। यही नहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 1-3 से करारी शिकस्त मिली।

अब टीम इंडिया के टेस्ट क्रिकेट में भविष्य को लेकर काफी सवाल उठाए जा रहे हैं। यही नहीं रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी कई लोगों ने सवाल उठाए हैं। ऐसे में टीम इंडिया की टेस्ट कप्तानी का जिम्मा बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सौंपा जा सकता है। जसप्रीत बुमराह की बात की जाए तो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। हालांकि उस मैच में टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी थी।

पर्थ में खेले गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में जीत दर्ज की थी। यही नहीं सिडनी में खेले गए पांचवे और अंतिम टेस्ट मैच में भी जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी की थी लेकिन चोटिल होने की वजह से उन्हें बीच में ही अपनी टीम का साथ छोड़कर मैदान से बाहर जाना पड़ा था। हाल ही में पूर्व खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने जसप्रीत बुमराह के फुल टाइम कप्तान बनने को लेकर अपना पक्ष रखा है।

एडम गिलक्रिस्ट ने Club Prarie Fire में कहा कि, ‘मुझे नहीं पता कि जसप्रीत बुमराह फुल टाइम कप्तान रहेंगे या नहीं। मुझे ऐसा लगता है कि यह उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। तो अब यही सवाल उठ रहा है कि अगला कप्तान कौन होगा? क्या विराट कोहली के पास मैनेजमेंट फिर से जाएंगे। मैं बिल्कुल भी हैरान नहीं होगा अगर विराट कोहली को फिर से कप्तान बनाया जाता है तो। अगले कप्तान को लेकर मेरे मन में भी काफी सवाल उठ रहे हैं।’

मेरे हिसाब से शुभमन गिल को उपकप्तान नियुक्त करना चाहिए: माइकल वॉन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि, ‘मुझे ऐसा लगता है कि शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान बनना चाहिए। उनका औसत भी शानदार रहा है।’

फिलहाल टीम इंडिया की निगाहें आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को जीतने पर होगी। चैंपियंस ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...