
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के अपने शुरुआती मैच में आयरलैंड को आठ विकेट से हराया, जबकि पाकिस्तान को अमेरिका के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में फ्लॉप रही और इस समय उनकी टीम पर काफी दबाव है। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए, पाकिस्तान को 9 जून को नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आगामी मैच में भारत को हराना होगा।
अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच हार जाती है तो वो टूर्नामेंट के लीग स्टेज से बाहर हो सकते हैं। इसी बीच पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज फवाद आलम का मानना है कि पाक टीम के लिए भारत का सामना करना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह अच्छी फॉर्म में हैं और वो दोनों मैच को पाकिस्तान से दूर ले जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि भारत के पास बहुत संतुलित टीम है।
विराट और बुमराह पाकिस्तान से मैच छीन सकते हैं: फवाद आलम
हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से फवाद आलम ने कहा कि, “विराट और बुमराह अपने अपार अनुभव और कौशल के कारण भारत की तरफ से मैच में अपनी छाप छोड़ेंगे। वे आसानी से मैच को पाकिस्तान से छीन सकते हैं। एक टीम के रूप में, भारत अच्छी तरह से संतुलित है, और उनसे पार पाना वास्तव में कठिन होगा।”
मोहम्मद आमिर को लेकर फवाद आलम ने कहा कि, “मुझे लगता है कि मोहम्मद आमिर को खुद पर विश्वास करके मैच विनिंग प्रदर्शन करना होगा। इसके अलावा कप्तान बाबर की भूमिका अहम रहेगी जिनका भारत के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है।’ आमिर अमेरिका के खिलाफ सुपर ओवर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन आलम ने कहा कि उन्हें नजरअंदाज करना गलत होगा।”
SM Trends: 23 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IND W vs ZIM W 2026, 1st ODI: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
NZ vs IND: चोट के कारण दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन, प्लेइंग XI में होगी वैभव सूर्यवंशी की एंट्री?
NZ vs IND 2026, 2nd T20I: न्यूजीलैंड बनाम भारत दूसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

