Skip to main content

ताजा खबर

टॉस के दौरान अपनी जेब में ही सिक्का रखकर भूल गए रोहित शर्मा, बाबर आजम भी भारतीय कप्तान की इस हरकत को देख अपनी हंसी नहीं रोक पाए

टॉस के दौरान अपनी जेब में ही सिक्का रखकर भूल गए रोहित शर्मा, बाबर आजम भी भारतीय कप्तान की इस हरकत को देख अपनी हंसी नहीं रोक पाए

IND vs PAK (Pic Source-X)

इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का बेहतरीन मैच न्यूयॉर्क के Nassau County International Cricket Stadium में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि टॉस के दौरान एक मजाकिया हरकत रोहित शर्मा के द्वारा देखने को मिली।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा टॉस के दौरान यह भूल गए थे कि सिक्का उनकी जेब में रखा हुआ है। जैसे ही मैच रेफरी ने टॉस का आदेश दिया रोहित शर्मा और बाबर आजम दोनों एक दूसरे को देखने लगे। थोड़ी देर के बाद रोहित शर्मा को याद आया कि सिक्का उन्होंने अपनी जेब में रखा हुआ है। बाबर आजम भी रोहित शर्मा की इस हरकत को देख अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

बता दें, भारत ने इस मैच में अपनी प्लेइंग XI में कोई भी बदलाव नहीं किया है जबकि पाकिस्तान ने आजम खान को आराम दिया है और इमाद वासिम टीम में वापस आ चुके हैं। भारत का प्रदर्शन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अभी तक काफी अच्छा रहा है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। भारत के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और पाकिस्तान के खिलाफ भी वो अपनी टीम की ओर से बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे।

रोहित शर्मा की महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी की वजह से ही भारत ने आयरलैंड को हराया था। पाकिस्तान की बात की जाए तो उन्हें अपने पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ सुपर ओवर में हार झेलनी पड़ी थी। पाकिस्तान के खिलाड़ी अमेरिका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे। हालांकि इस मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

भारत के लिए अच्छी बात यह है कि उन्होंने न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ मैच खेला था और इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मुकाबला भी उन्होंने इसी वेन्यू में खेला था। भारत को यहां की पिच के बारे में काफी अच्छी तरह से पता है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 23 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान टेम्बा बावुमा ने इंटरनेट पर खूब मनोरंजन किया। बावुमा का एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ,...

IND W vs ZIM W 2026, 1st ODI: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND W vs ZIM W 2026, 1st ODI: Zimbabwe opted to bat first (image via JioHotstar) 23 अक्टूबर, शुक्रवार को वडोदरा के कोटांबी के बीसीए स्टेडियम में इंडिया विमेन बनाम...

NZ vs IND: चोट के कारण दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन, प्लेइंग XI में होगी वैभव सूर्यवंशी की एंट्री?

NZ vs IND 2026: Ishan Kishan Ruled Out of 2nd T20I (image via getty) क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई मैच से पहले टीम इंडिया को...

NZ vs IND 2026, 2nd T20I: न्यूजीलैंड बनाम भारत दूसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026, 2nd T20I: Match Preview (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम 24 अक्टूबर, शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20आई...