Skip to main content

ताजा खबर

जल्द ही PCB में बड़ी भूमिका नजर आ सकते हैं वकार यूनिस, पढ़ें बड़ी खबर 

जल्द ही PCB में बड़ी भूमिका नजर आ सकते हैं वकार यूनिस, पढ़ें बड़ी खबर 

Waqar Younis. (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस (Waqar Younis) बहुत ही जल्द, पाकिस्तान क्रिकेट के साथ अपने एक और कार्यकाल के एकदम तैयार है। हालांकि, इस बार वह पाकिस्तान टीम के साथ नहीं, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में बड़ी भूमिका में काम करते हुए नजर आ सकते हैं।

तो वहीं बोर्ड में अपनी इस भूमिका को लेकर यूनिस पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) से मुलाकात करते हुए नजर आए हैं। साथ ही अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले महीने की शुरुआत में यूनिस, बोर्ड के साथ बड़ी भूमिका में काम करते हुए दिखेंगे।

यूनिस की यह भूमिका पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में कुछ इस प्रकार की रहेगी, जैसी इस समय इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) में राॅबर्ट की निभा रहे हैं। उक्त मसले को लेकर अगर ईएसपीएन क्रिकइंफो की माने तो, मोहसिन नकवी यूनिस को बोर्ड का सभी क्रिकेट संबंधी मामले, जैसे चयन और उच्च प्रदर्शन के साथ अन्य मसले के हेड की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।

Waqar Younis के क्रिकेट करियर पर एक नजर

दूसरी ओर, वकार यूनिस के क्रिकेट करियर के बारे में जानकारी दें, तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ 15 साल के क्रिकेट करियर में उन्होंने पाक टीम के लिए 87 टेस्ट और 262 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान यूनिस ने 373 टेस्ट और 416 वनडे विकेट हासिल किए हैं।

तो वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बारे में जानकारी दें, तो पिछले महीने खत्म हुए आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से टीम ने कोई प्रतिद्वंद्वी क्रिकेट नहीं खेला है। हालांकि, अब उसे अगले महीने अगस्त में बांग्लादेश क्रिकेट टीम की दो मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी करनी है।

तो वहीं इसके बाद पाकिस्तान तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की मेजबानी करती हुई नजर आएगी। साथ ही बता दें कि इस बार चैंपियंस ट्राॅफी 2025 पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जाएगी।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...