Skip to main content

ताजा खबर

जल्द ही इस हाई प्रोफाइल तमिल फिल्म में नजर आ सकते हैं MS Dhoni, डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने दिए संकेत

Venkat Prabhu and MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

फेमस फिल्म डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने हाल में संकेत दिए हैं कि उनकी आगामी फिल्म GOAT (Greatest Of All Time) में पूर्व भारतीय कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी नजर आ सकते हैं। बता दें कि वेंकट की आगामी हाई प्रोफाइल तमिल फिल्म में फेमस एक्टर थालापती उर्फ विजय मुख्य भूमिका में हैं।

तो वहीं यह फिल्म सिनेमाघरों में 5 सितंबर, 2024 को रिलीज होने वाली है। हाल में ही इस फिल्म को लेकर एक इंटरव्यू में फिल्म के निर्देशक वेंकट ने खुलासा किया कि एक सीन है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े मैच का एक हिस्सा प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद कॉलीवुड के उत्साही समर्थकों के बीच इस बात की चर्चा तेज हो गई है।

बता दें कि अपने हालिया मीडिया इंटरव्यू में वेंकट प्रभु ने कहा- हम GOAT मूवी के एक सीन में CSK मैच दिखा रहे हैं, आप जानते हैं कि स्क्रीन पर कौन दिखाई देगा। वेंकट द्वारा दिए इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सुपर किंग्स टीम के इस सीन में पूर्व भारतीय कप्तान धोनी को देखा जा सकता है। खैर, ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता लगेगा कि फिल्म में धोनी किस सीन में नजर आए हैं।

टाइम ट्रैवल पर आधारित है GOAT फिल्म

दूसरी ओर, आपको इस फिल्म के बारे में बताएं तो इस तमिल फिल्म का बजट करीब 300-400 करोड़ का है। GOAT एक तमिल साइंस-फिक्शन फिल्म है जिसमें टाइम ट्रैवल को शामिल किया गया है। फिल्म में विजय ने पिता और पुत्र दोनों की दोहरी भूमिका निभाई है और उम्मीद है कि फिल्म रिलीज होने पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई करेगी। फिल्म में प्रभु देवा, स्नेहा, लैला, जयराम और योगी बाबू सहित कई शानदार कलाकार शामिल हैं।

तो वहीं इससे पहले धोनी को लेकर एक हिंदी फीचर फिल्म साल 2016 में M.S. Dhoni: The Untold Story बन चुकी है। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने लीड रोल में काम किया था। साथ ही हाल में ही धोनी और साक्षी ने एक तमिल फिल्म को प्रोड्यूस किया था, जिसमें थमिलमनी मुख्य भूमिका में थी।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए PCB का मास्टरप्लान, नए फॉर्मेट में खेला जाएगा घरेलू चैंपियंस कप

PCB 2027 World Cup (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अपने घरेलू 50 ओवर के...

SL vs IND: सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में बुलावा, जानिए 33 वर्षीय स्पिनर के चयन की वजह

SL vs IND: Saransh Jain earns maiden India Test call-up for Sri Lanka tour (image via X) मंगलवार, 28 जुलाई को 33 साल के ऑफ-स्पिनिंग ऑलराउंडर सारांश जैन को श्रीलंका...

AUS vs BAN: टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया में नाहिद और तस्कीन का होगा मेडिकल असेसमेंट

Nahid Rana, Taskin Ahmed to undergo medical assessments in Australia ahead of Bangladesh’s Test tour (image via X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा और तस्कीन अहमद मंगलवार, 28 जुलाई...

WI vs PAK: 11 ओवर, 27 रन, 5 विकेट और लगातार 5 विकेट-मेडन! पाकिस्तान के खिलाफ जस्टिन ग्रीव्स का खौफनाक स्पेल

Justin Greaves (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऐसी गेंदबाजी की, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।...