Skip to main content

ताजा खबर

जल्द देखने को मिलेगा Prithvi Shaw का नया अवतार, पतला होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं इस बार

जल्द देखने को मिलेगा Prithvi Shaw का नया अवतार, पतला होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं इस बार

Prithvi Shaw (Image Credit- Instagram)

इन दिनों Prithvi Shaw अपने करियर के सबसे ज्यादा खराब दौरे से गुजर रहे हैं, जहां खराब फिटनेस और बल्ले से लगातार फेल होने के कारण उनको घरेलू क्रिकेट में भी मौका नहीं मिल रहा है। इस बीच शॉ खुद पर काम करने में लगे हैं, जिसका नजारा उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फैन्स के साथ में शेयर किया है।

खुद का चयन ना होने पर भड़क गए थे Prithvi Shaw

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में Prithvi Shaw बल्ले से सुपर फ्लॉप साबित हुए थे, साथ ही बताया गया था कि वो समय पर अभ्यास करने नहीं आते हैं और जमकर पार्टी करते हैं। जिसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम का ऐलान हुआ था, टीम में शॉ का चयन नहीं हुआ था और इसे देख ये बल्लेबाज भड़क गया था। जिसके बाद शॉ ने इंस्टा स्टोरी पर अपने लिस्ट ए करियर के आंकड़े शेयर किए थे, साथ ही लिखा था कि- मुझे और क्या साबित करना होगा।

22 गज पर वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं Prithvi Shaw

*इन दिनों अपनी फिटनेस पर काफी ज्यादा काम कर रहे हैं Prithvi Shaw।
*इसी कड़ी में शॉ ने इंस्टा स्टोरी पर अपने कुछ नए वीडियो शेयर किए हैं।
*इस वीडियो में ये खिलाड़ी GYM में नजर आ रहा है वर्क आउट के बाद में।
*तो दूसरी इंस्टा स्टोरी के वीडियो में शॉ Track पर दौड़ लगाते हुए दिखे।

Prithvi Shaw की इंस्टा स्टोरी वीडियो से ली गई तस्वीरें 

जल्द देखने को मिलेगा Prithvi Shaw का नया अवतार, पतला होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं इस बार
Prithvi Shaw

Prithvi Shaw (Image Credit- Instagram)

बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर ये आखिरी पोस्ट शेयर किया था

View this post on Instagram

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

IPL मेगा ऑक्शन में भी निराशा हाथ लगी थी

जी हां, पृथ्वी शॉ को IPL मेगा ऑक्शन में भी निराशा हाथ लगी थी, जहां किसी भी टीम ने इस खिलाड़ी को नहीं खरीदा था। ऐसे में हर कोई हैरान था, तो कुछ लोगों का कहना था कि शॉ को इस झटके से आगे के लिए सीख मिलेगी। वैसे ये बल्लेबाज अभी तक दिल्ली टीम से लीग खेल रहा था, लेकिन पिछले कुछ सालों से शॉ अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे और टीम के लिए सीजन दर सीजन एक बोझ बन गए थे। ऐसे में देखना होगा की 22 गज पर इस बल्लेबाज का कमबैक कब होता है।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...