

श्रीलंका के मुख्य कोच सनथ जयसूर्या ने एशिया कप 2025 के सुपर फोर मुकाबले में भारत के खिलाफ अपनी टीम के शानदार प्रदर्शन से संतुष्टि जताई है। यह मैच अपने रोमांचक अंत और खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए हमेशा याद रहेगा।
टाई मैच के बाद सुपर ओवर में भारत से हारने के बावजूद, जयसूर्या ने 203 रनों के मुश्किल लक्ष्य का लगभग सफलतापूर्वक पीछा करने और टीम द्वारा दिखाए गए जज्बे की तारीफ की।
श्रीलंका के लिए सबसे बड़ी बात पथुम निसंका का शानदार शतक रहा। ग्रोइन और हैमस्ट्रिंग की चोट के बावजूद उन्होंने यह पारी खेली। 58 गेंदों में 107 रन बनाकर निसंका ने श्रीलंका को लगभग जीत दिला दी। कुसल परेरा के साथ उनकी 127 रन की शानदार पार्टनरशिप ने भारतीय टीम को काफी मुश्किल में ड़ाल दिया था।
इस मैच में श्रीलंका को आखिरी ओवर में 12 रन चाहिए थे, और दोनों टीमों के 20 ओवर में 202/5 रन बनाने के बाद यह मैच सुपर ओवर तक पहुंच गया। सुपर ओवर में भी विवाद हुआ, जिसमें एक रन-आउट पर बहस हुई और नियमों को लेकर भी कन्फ्यूजन रहा।
भारत के खिलाफ हमारा कोई मेंटल ब्लॉक नहीं है: जयसूर्या
जयसूर्या ने इन घटनाओं पर कहा कि कोई भी कोच सुपर ओवर पर निर्भर रहना नहीं चाहता, लेकिन टीम ने शानदार जज्बा दिखाया और भारत के खिलाफ किसी भी तरह का मानसिक दबाव नहीं लिया।
“मैं चाहता था कि मैच निर्धारित समय में ही खत्म हो जाए,” जयसूर्या ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा। “कोई भी कप्तान या कोच सुपर ओवर में नहीं जाना चाहता। दुर्भाग्य से, दासुन तीसरा रन पूरा नहीं कर पाए। लेकिन नहीं, भारत के खिलाफ हमारा कोई मेंटल ब्लॉक नहीं है। हमारी बल्लेबाजी लाइन-अप मजबूत है और हमने उन्हें आत्मविश्वास दिया है। 203 रन का पीछा करना कभी आसान नहीं होता, लेकिन हमने लगभग ऐसा कर दिखाया, जो हमारी काबिलियत को दिखाता है।”
जयसूर्या ने कहा, “भारत ने 200 से ज्यादा का स्कोर करने के लिए बहुत अच्छा खेला। हमारे खिलाड़ियों ने दिखाया कि वे इतना बड़ा स्कोर भी चेस कर सकते हैं, लेकिन हम फिर भी थोड़ा पीछे रह गए। बांग्लादेश वाले मैच को छोड़कर, मैं काफी संतुष्ट हूं, हालांकि फाइनल में न पहुंचने से निराश भी हूं। जरूरी है कि हम हालात और विरोधी टीम के अनुसार अपनी योजनाएं सही तरीके से लागू करें। अगर हम लगातार ऐसा करते रहे, तो यह टीम बहुत आगे जा सकती है।”
T20 WC 2026, IND vs PAK: महामुकाबले से पहले जाने हेड टू हेड रिकार्ड्स, टी20 फॉर्मेट में रहा है भारत का दबदबा
15 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा बरें क्रिकेट जगत से
T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, लगाई जीत की हैट्रिक
T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

