Skip to main content

ताजा खबर

‘जब वो आपको कोई पाॅजिटिव बात बताते हैं, तो आपका काॅन्फिडेंस स्काईराॅकेट बन जाता है’ MS Dhoni को लेकर शिवम दुबे

Shivam Dube and MS Dhoni (Image Credit- Twitter X

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल ऑलराउंडर शिवम दुबे ने बड़ा बयान दिया है। दुबे का कहना है कि जब धोनी जैसा बड़ा खिलाड़ी आपको कोई बात बताते हैं, तो आपका काॅन्फिडेंस स्काईराॅकेट बन जाता है।

बता दें कि हाल में ही खत्म हुए आईपीएल 2024 में दुबे ने एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। तो वहीं सीएसके के लिए बेहतरीन प्रदर्शन एक बड़ी वजह रहा, जिसकी वजह से शिवम दुबे का टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में सेलेक्शन हुआ।

जारी टी20 वर्ल्ड कप के बीच शिवम दुबे ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि जारी टी20 वर्ल्ड कप के बीच स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक चर्चा में शिवम दुबे ने कहा- क्रिकेट में मेरे कमबैक में माही भाई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, क्योंकि उनके जैसा महान खिलाड़ी आपको आंकता है और आपको सलाह देता है, तो यह किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत मायने रखता है। जब वे आपको कोई पाॅजिटिव बात बताते हैं, तो आपका काॅन्फिडेंस तुरंत बढ़ जाता है। उनकी छोटी-छोटी राय से मेरे क्रिकेट में काफी हद तक सुधार हुआ है।

दूसरी ओर, आपको शिवम दुबे के बारे में जानकारी दें, तो वे अब आपको 5 जून को, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, देखने लायक बात होगी कि टीम इंडिया मैनेजमेंट रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल में से प्लेइंग इलेवन में किस खिलाड़ी को मौका देती है।

T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह,जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।

আরো ताजा खबर

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...