Skip to main content

ताजा खबर

जब रोहित शर्मा और विराट कोहली की कप्तानी को लेकर गौतम गंभीर भी हो गए थे Confuse, हेड कोच ने दिया था हैरतअंगेज बयान

Virat Kohli & Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी है। यही नहीं इन दोनों ही खिलाड़ियों की कप्तानी की भी तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की।

2023 में स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए भारत के पूर्व बल्लेबाज और इस समय मुख्य कोच गौतम गंभीर ने रोहित और कोहली की कप्तानी को लेकर अपना पक्ष रखा था। उन्होंने कहा था कि यह दोनों सामान्य लीडर हैं और उनकी कप्तानी भी काफी हद तक एक जैसी ही रहती है। गौतम गंभीर ने कहा था कि, ‘सच बताऊं तो मैंने हमेशा यह भरोसा किया है कि रोहित शर्मा शानदार कप्तान है। रोहित और विराट में ज्यादा फर्क नहीं है। इस चीज की शुरुआत विराट कोहली ने की थी।

विराट कोहली ने काफी अच्छी कप्तानी की है और उनके बाद रोहित शर्मा ने इसको जबरदस्त तरीके से आगे बढ़ाया है। रोहित ने अपना टेंप्लेट नहीं बनाया है और जिस तरीके से विराट कोहली अश्विन और जडेजा का इस्तेमाल कर रहे हैं यह सच में बेहतरीन बात है।’

मैं इन दोनों खिलाड़ियों के बीच की कप्तानी में ज्यादा फर्क नहीं देखता हूं: गौतम गंभीर

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘विराट कोहली काफी सफल रहे हैं और चाहे जैसी भी परिस्थिति हो मुझे इन दोनों की कप्तानी में ज्यादा फर्क नहीं दिखता है। रोहित के लिए चुनौती विदेश में होगी क्योंकि वहां उन्हें काफी चीजों के बारे में पता चलेगा।’

इस समय टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। अभी तक दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट खेले जा चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया 2-1 से इसमें आगे है। इन दोनों टीमों के बीच पांचवा और अंतिम टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू हो रहा है।

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले एक्शन में विराट कोहली, पूर्व कोच संजय बांगर के साथ ट्रेनिंग का वीडियो वायरल!

Viral video of Virat Kohli training with Sanjay Bangar drops ahead of England series (image via X) इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज की तैयारी के लिए, विराट कोहली...

SM Trends: 2 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ की महाराजा ट्राॅफी में खेलते हुए एक वीडियो काफी तेजी से...

‘संजू सैमसन को बाहर करने की जरूरत नहीं’ – संजू के सपोर्ट में उतरे पुजारा, सूर्यवंशी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Sanju Samson (image via getty) भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन का जोरदार समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें टी20आई के टॉप ऑर्डर में लंबे समय...

2 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बेन स्टोक्स बनाम रोहित शर्मा: टेस्ट क्रिकेट में कौन था बेहतर कप्तान? बेन स्टोक्स बनाम रोहित शर्मा: टेस्ट कप्तानी के आंकड़े: आंकड़े...