Skip to main content

ताजा खबर

जब रिंकू और सूर्य की फिरकी में फंसे लंकाई फंसे लंकाई बल्लेबाज, आखिरी 12 गेंदों पर कुछ ऐसे पलटा मैच

जब रिंकू और सूर्य की फिरकी में फंसे लंकाई फंसे लंकाई बल्लेबाज, आखिरी 12 गेंदों पर कुछ ऐसे पलटा मैच

Rinku Singh and Suryakumar Bowling

IND vs SL: Rinku Singh Suryakumar Yadav Bowling: टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में शानदार जीत दर्ज की। मंगलवार को श्रीलंका के पल्लेकेले में खेले गए इस मुकाबले में ऐसा कुछ देखने को मिला, जिसे भारतीय क्रिकेट फैंस ने शायद पहले कभी नहीं देखा था। इस मैच में खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव आखिरी ओवर डालने आए। जिसमें उन्होंने लगातार दो विकेट चटकाए।

इससे पहले सूर्या ने टी-20 इंटरनेशनल में कभी बॉलिंग नहीं की थी और न ही कभी विकेट चटकाया। उन्हें पहला विकेट मिलते देख फैंस भी खुशी से झूम उठे। वहीं मैच जीतने के बाद सूर्या की कप्तानी की भी तारीफ हो रही है। उन्होंने 19वां ओवर रिंकू सिंह को थमाया। उस ओवर में रिंकू ने भी दो विकेट अपने नाम किया और आखिरी का दो ओवर इस मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी से पलटा मैच (Rinku Singh and Suryakumar Yadav Bowling)

रिंकू सिंह ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रीलंका का सबसे बड़ा विकेट चटकाया। रिंकू ने पहले कुसल परेरा को 46 रन पर पवेलियन भेजा। रिंकू ने अपनी बॉल पर उनका कैच पकड़ा। इस बड़े विकेट के बाद रिंकू ने इस ओवर की चौथी गेंद पर रमेश मेंडिस को पवेलियन भेजा। मेंडिस बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में बांउड्री पर शुभमन गिल को कैच दे बैठे। इन दो बड़े विकेट मिलने के बाद टीम इंडिया ने मैच में वापसी कर ली, लेकिन इसके बाद आखिरी ओवर को लेकर टेंशन बढ़ गई।

टीम इंडिया के पास आखिरी ओवर के लिए खलील अहमद और मोहम्मद सिराज के एक-एक ओवर बचे थे। ऐसे में इस बात पर चर्चा शुरू हुई कि आखिरी ओवर कौन डालेगा। अंत में सूर्यकुमार यादव ने खुद आखिरी ओवर डालने का फैसला किया। जिसे देख फैंस दंग रह गए। सूर्या ने आते ही दूसरी बॉल पर कामिंदु मेंडिस का विकेट चटकाया। उन्हें रिेंकू सिंह ने कैच किया। इसके बाद सूर्या ने अगली ही गेंद पर महीश तीक्षाना को चारों खाने चित कर दिया।

सूर्या ने आखिरी ओवर में 8 रन डिफेंड किए। श्रीलंका ने भी लक्ष्य का पीछा करते हुए 137 रन बनाए और स्कोर बराबरी पर जा पहुंचा। आखिरकार मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया। जिसमें श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 2 रन बनाए। इसके बाद भारतीय टीम की ओर से बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिला दी।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...