Skip to main content

ताजा खबर

जब मार्नस लाबुशेन टेस्ट में ‘कन्कशन सब्स्टिट्यूट’ के रूप में बल्लेबाजी करने उतरे और विरोधी टीम को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया

जब मार्नस लाबुशेन टेस्ट में ‘कन्कशन सब्स्टिट्यूट’ के रूप में बल्लेबाजी करने उतरे और विरोधी टीम को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया

Marnus Labuschagne. (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए अगस्त 2019 के एशेज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्नस लाबुशेन ने स्टीवन स्मिथ को रिप्लेस किया था और वो टेस्ट में कन्कशन सब्स्टिट्यूट बनने वाले पहले खिलाड़ी थे।

ऑस्ट्रेलिया ने एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट को 251 रनों से अपने नाम किया। इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच एशेज 2019 का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड 258 रन पर ऑलआउट हो गया। 12 महीनों के बैन के बाद यह स्टीव स्मिथ की पहली टेस्ट सीरीज थी। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में स्टीव स्मिथ ने 92 रन बनाए थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

हालांकि जब स्टीव स्मिथ 80 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब जोफ्रा आर्चर की एक बाउंसर उनके गर्दन पर लगी। इसके तुरंत बाद स्टीव स्मिथ जमीन पर ही गिर गए। तमाम लोग स्टीव स्मिथ की इस हालत को देख सहम गए थे। डॉक्टर की टीम और फिजियो तुरंत मैदान पर आए और स्टीव स्मिथ को अच्छी तरह से देखने लगे। हालांकि 12 रन और बनाने के बाद स्टीव स्मिथ रिटायर्ड हर्ट होकर वापस पवेलियन लौट गए।

ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी के कन्कशन सब्स्टिट्यूट नियम का इस्तेमाल काफी अच्छी तरह से किया और टेस्ट मैच के बीच में ही स्मिथ की जगह मार्नस लाबुशेन बल्लेबाजी करने उतरे। इस नियम के मुताबिक कन्कशन सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी बल्लेबाजी और गेंदबाजी भी कर सकता है। लाबुशेन ने दूसरी पारी में 59 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया, हालांकि बारिश की वजह से यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

मार्नस लाबुशेन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करके तमाम लोगों का दिल जीत लिया

बता दें, कन्कशन सब्स्टिट्यूट बनने से पहले इस बेहतरीन खिलाड़ी ने सिर्फ 6 टेस्ट मैच में भाग लिया था। लाबुशेन बल्लेबाजी करने तब उतरे जब ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट 47 रन पर गिर गए थे और उन्हें 267 रनों के टारगेट का पीछा करना था। हालांकि ट्रेविस हेड के साथ मार्नस लाबुशेन ने 85 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

लाबुशेन के प्रदर्शन की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की। यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई। इसके बाद से मार्नस लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...