Skip to main content

ताजा खबर

“जब भी हमें मिलने का मौका मिलता है….हम सबसे अलग थोड़ी देर एक कोने में….”- विराट के साथ अपने रिश्ते पर बोले MS Dhoni

MS Dhoni and Virat Kohli

महान भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने हाल ही में बल्लेबाजी सुपरस्टार विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने इस दौरान मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह अपने संबंधों के बारे में खुलकर बताया। दो वर्ल्ड कप में भारत को जीत दिलाने वाले महान विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी हमेशा अपने शांत स्वभाव और रणनीतिक प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। दूसरी ओर, कोहली धोनी की कप्तानी में सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में से एक बनकर सामने आए।

पिछले दिनों एमएस धोनी हैदराबाद में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान धोनी ने विराट के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए। धोनी ने कहा कि वह जब भी कोहली से मिलते हैं, तो अकेले में जाकर बात करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विराट के साथ खेलना मजेदार रहा।

इस इवेंट के दौरान धोनी ने कहा कि, हम बहुत लंबे समय तक भारत के लिए खेले। जब बात वर्ल्ड क्रिकेट की आती है तो कोहली महान खिलाड़ियों में से एक हैं। बीच के ओवरों में उनके साथ बहुत अधिक बल्लेबाजी करना मजेदार रहा। क्योंकि हम मैच में बहुत ज्यादा दो और तीन रन लेते थे। इसलिए यह हमेशा मजेदार रहा।

विराट कोहली को लेकर एमएस धोनी ने कही बड़ी बात

माही ने आगे कहा कि, “हम बहुत कम मिलते हैं, लेकिन जब भी हमें मिलने का मौका मिलता है, हम सबसे अलग थोड़ी देर एक कोने में जाकर बात करते हैं। हम इस बारे में बात करते हैं क्या चल रहा है। इसलिए हमारा रिश्ता ऐसा है।”

इस बीच, घुटने की सफल सर्जरी के बाद धोनी आखिरी बार आईपीएल 2024 सीजन में खेलते हुए दिखे थे। उन्होंने 11 पारियों में 53.66 की औसत और 220.54 की स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 37* था और उन्होंने सीजन में कुल 14 चौके और 13 छक्के लगाए थे।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...