Skip to main content

ताजा खबर

“जब भी मैं पानी देने के लिए अंदर जा रही थी, वे….” वनडे सीरीज के दौरान श्रेयंका पाटिल ने जाहीर किया अपना अनुभव

Shreyanka Patil (Pic Source: X)

IND-W vs SA-W: दक्षिण अफ्रीका महिला टीम भारत के दौरे पर है, उन्हें यहां 3 वनडे, 1 एकमात्र टेस्ट और 3 टी20 मुकाबले खेलने हैं, जिसमें से वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को तीन मैच की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीनस्वीप कर दिया है। इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अब टीम चेन्नई में एकमात्र टेस्ट मैच खेलने के लिए रवाना हो गई है।

तीसरे आखिरी वनडे मैच में साउथ अफ्रीका महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उन्होंने 215 रन बोर्ड पर लगाए। स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के शानदार पारी के दम पर टीम इंडिया ने यह मुकाबला अपनी झोली में किया और 3-0 से सीरीज पर जीत हासिल की।

खेल के बाद, स्टार क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) और प्रिया पुनिया के साथ बातचीत की। बीसीसीआई महिला द्वारा साझा की गई क्लिप में, रोड्रिग्स ने श्रेयंका पाटिल से उनके होमग्राउन्ड बेंगलुरु में खेलने के अनुभव और फैंस से मिली प्रतिक्रिया पर सवाल पूछे। आइए जानें श्रेयंका पाटिल ने क्या बोला

“जब भी मैं पानी देने के लिए अंदर फील्ड में जा रही थी तो फैंस मेरा नाम चिल्ला रहे थे- Shreyanka- Shreyanka। मुझे लगा कि मैं वास्तव में गेंदबाजी कर रही थी। फैंस मेरे नाम के नारे जोर-जोर से लगा रहे थे, इसके अलावा भीड़ पूरी तरह से भरी हुई थी। यह सब देखकर हमारे अंदर से एक ही आवाज आ रही थी और वो था Wow।”

यहां देखें वीडियो

Grabbing opportunities, cherishing the chants and celebrating a series win 🏆🥳@JemiRodrigues interviews crowd favourite @shreyanka_patil & @PriyaPunia6 👌👌 – By @mihirlee_58

Watch The Full Video 🎥🔽 #TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank https://t.co/Er0y2Q6Sln pic.twitter.com/XvZ9LkyjSH

— BCCI Women (@BCCIWomen) June 24, 2024

तीसरे वनडे में कैसा रहा श्रेयंका पाटिल का प्रदर्शन

श्रेयंका पाटिल ने अंतिम वन-डे में अपने 10 ओवर में सिर्फ 35 रन दिए और घातक बल्लेबाज मेरिजेन केप्प को आउट करते हुए एक विकेट भी लिया। 

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...