Skip to main content

ताजा खबर

जब भारत की हार से खुद को रोक नहीं पाए थे गौतम गंभीर, पूरी रात आंखों से निकले थे आंसू

जब भारत की हार से खुद को रोक नहीं पाए थे गौतम गंभीर पूरी रात आंखों से निकले थे आंसू

Gautam Gambhir (Photo Source: X/Twitter)

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने इस बात का खुलासा किया कि जब 1992 वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को एक रन से हार का सामना करना पड़ा था तब वो पूरी रात रोए थे। बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 237 रन बनाए।

भारत की शुरुआत इस मैच में काफी अच्छी हुई थी और कपिल देव ने मार्क टेलर और Geoff Marsh को जल्दी आउट कर दिया था और ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया था। हालांकि इसके बाद डेविड बून ओर डीन जोन्स की बेहतरीन पारी की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने मैच में वापसी की। भारत के खिलाफ डेविड बून ने 43 रन बनाए जबकि डीन जोन्स ने 90 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिस श्रीकांत अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे। हालांकि मोहम्मद अजहरूद्दीन ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 93 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। लेकिन मोहम्मद अजहरुद्दीन को दूसरी ओर से किसी ने भी सपोर्ट नहीं किया। संजय मांजरेकर ने अंत में 47 रनों की पारी खेली लेकिन भारत इस मैच को एक रन से हार गया।

गौतम गंभीर ने कहा कि 1992 में वो भारत को कप उठाते हुए देखना चाहते थे। हालांकि टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।

मैं उस समय 11 साल का था और पूरी रात रोया था: गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने कहा कि, ‘मैच देखने के बाद मैं भारत को वर्ल्ड कप जीतते हुए देखना चाहता था। मुझे याद है कि 1992 के भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में हमें एक रन से हार झेलनी पड़ी थी और मैं पूरी रात रोया था। ना उससे पहले और ना उसके बाद मैं ऐसे रोया था बस मुझे नहीं पता उसे दिन मुझे क्या हो गया था।

उस समय मैं 11 साल का था और पूरी रात रोया था। मैं भारत को वर्ल्ड कप जीतते हुए देखना चाहता था। यह मैंने 1992 में कहा था कि मैं भारत को वर्ल्ड कप जीतते हुए देखना चाहता हूं और 2011 में मेरा यह सपना पूरा हुआ।’

আরো ताजा खबर

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा

Jemimah Rodrigues (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से वह...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...