Skip to main content

ताजा खबर

जब नीतीश को क्रिकेटर बनाने के लिए पिता ने छोड़ दी थी 25 साल की नौकरी, पढ़ें उनकी सफलता के पीछे प्रेरणादायक कहानी

जब नीतीश को क्रिकेटर बनाने के लिए पिता ने छोड़ दी थी 25 साल की नौकरी, पढ़ें उनकी सफलता के पीछे प्रेरणादायक कहानी

Nitish Kumar Reddy (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज समाप्त हुई है। भारत ने बांग्लादेश का सफाया करते हुए सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था। तो वहीं इस सीरीज में टीम इंडिया की ओर से युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) डेब्यू करने में सफल रहे हैं।

दूसरे टी20 मैच में रेड्डी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 34 गेंदों में 74 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस पारी के बाद वह क्रिकेट जगत में अपना नाम बनाने में सफल रहे। हालांकि, क्रिकेटर के लिए यह इतना भी आसान नहीं था।

बता दें कि नीतीश को एक सफल क्रिकेटर बनाने के लिए पीछे उनके पिता Mutyala Reddy का बड़ा हाथ है। तो वहीं हाल में ही उन्होंने नीतीश की सफलता को लेकर एक कहानी फैंस के साथ साझा की है, जो काफी प्रेरणादायक है। गौरलतब है कि क्रिकेटर के पिता ने उन्हें क्रिकेटर बनाने के लिए उदयपुर में अपनी 25 साल की बची हुई नौकरी को ना करने का फैसला किया था।

नीतीश को क्रिकेटर बनाने के लिए छोड़ दी थी पिता ने नौकरी

बता दें कि हाल में ही क्रिकबज को दिए एक बयान में नीतीश के पिता Mutyala Reddy ने कहा- उस समय, नीतीश सिर्फ क्रिकेट की बेसिक बातें सीख रहे थे और मैंने सोचा कि अगर मैं उदयपुर जाऊंगा, तो उनके लिए भाषा का मैनेज करना मुश्किल होगा, हम क्रिकेट के संबंध में सुविधाओं के बारे में भी निश्चित नहीं थे। इसलिए, मैंने यह सोचा बेहतर होगा कि मैं अपने मूल स्थान पर ही रहूं और नीतीश को उसके जुनून को आगे बढ़ाने में मदद करूं।

Mutyala Reddy ने आगे कहा- एकमात्र व्यक्ति जिसके बारे में मैं चिंतित था और जिसके प्रति मैं जबावदारी महसूस करता था, वो मेरी पत्नी थी। मैंने उनसे बात की और कहा हमें सभी गैर जरूरी खर्चों को कम करने की जरूरत है, और उन्हें एक सामान्य जीवन जीने के लिए मनाया।

उन्होंने मुझे एक भी शब्द नहीं कहा और सिर्फ सिर हिलाया। वो आजतक मेरी ताकत का सबसे बड़ा सोर्स हैं। मैं उनसे कहा तुम हमारी बेटी और उसकी पढ़ाई का ख्याल रखें, मैं नीतीश के क्रिकेट को संभाल लूंगा। उसकी पढ़ाई के बारे में ज्यादा चिंता ना करें।

আরো ताजा खबर

एंडी फ्लावर ने ठुकराया इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच बनने का मौका, बताई बड़ी वजह

Andy Flower (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच की तलाश के बीच पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने साफ कर दिया है कि वह इस...

17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले भारत के पूर्व कप्तान...

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, ‘सब्सटेंस ऑफ एब्यूज’ के सेवन का लगा आरोप

ICC Sanctions Pakistan’s Mohammad Nawaz Over Anti-Doping Breach (image via getty) पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए कार्रवाई की है।...

रोहित शर्मा का विकल्प: ये 3 युवा ओपनर्स ले सकते हैं ODI टीम में ‘हिटमैन’ की जगह

3 Openers Who Can Replace Rohit Sharma in the Indian ODI Squad (image via getty) 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की ओर भारत का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा...