Skip to main content

ताजा खबर

जब जसप्रीत बुमराह के सामने नतमस्तक हुआ पूरा वानखेड़े, नजारा था देखने लायक

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

भारत की दूसरी टी-20 वर्ल्ड कप की जीत में कई ऐसे स्टार प्लेयर थे जिन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। उसी में से एक थे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह। हाल ही में समाप्त हुए टी-20 वर्ल्ड कप में बुमराह ने गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए कई अहम मौकों पर विकेट लेकर टीम इंडिया की मैच में वापसी करवाई थी। बुमराह ने टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार जीता।

वर्ल्ड चैंपियंस के लिए मशहूर स्टेडियम में हुए सम्मान समारोह के दौरान पूरा वानखेड़े स्टेडियम जसप्रीत बुमराह के सम्मान में नतमस्तक हो गया। प्रेजेंटर गौरव कपूर ने भीड़ को संबोधित किया और बताया कि वह किस तरह से बुमराह के सामने झुकेंगे और उनका अनुसरण करने के लिए सभी का स्वागत है।

भारत की टी20 विश्व कप जीत के लिए जसप्रीत बुमराह को नमन करते हुए फैंस तुरंत उनका अनुसरण करने लगे। इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने 14 विकेट अपने नाम करते हुए प्रतियोगिता को तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। फाइनल में उनका स्पैल दक्षिण अफ्रीका को हराने में काफी अहम साबित हुआ।

Full interview of Jasprit Bumrah in Wankhede stadium @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/zRk76EF7NE

— NIKHIL (@BettrCallBumrah) July 4, 2024

अपने संन्यास को लेकर जसप्रीत बुमराह ने दिया बड़ा बयान

आपको बता दें कि, टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया के तीन दिग्गज खिलाड़ियों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा शामिल हैं। जिसके बाद अब बुमराह ने अपने संन्यास पर खुलकर बात की है। बुमराह ने कहा कि उनका अभी टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं, अभी तो उनकी ये शुरुआत है। उनको अभी और आगे जाना है।

इस वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। जब-जब टीम इंडिया को विकेट की दरकरार हुई, तब-तब बुमराह ने टीम को विकेट दिलाया। इस टूर्नामेंट में बुमराह ने 4.17 की इकॉनमी से 15 विकेट अपने नाम किए थे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...