Skip to main content

ताजा खबर

जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गंभीर ने लगाई थी मोर्केल की क्लास, सभी के सामने की थी फजीहत

जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गंभीर ने लगाई थी मोर्केल की क्लास, सभी के सामने की थी फजीहत

Gautam Gambhir And Morne Morkel (Image Credit- Getty)

भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया का हालिया दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। इसमें टीम इंडिया को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा, साथ ही उनकी WTC फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म हो गईं। इस सीरीज में हार मिलने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम का माहौल भी खराब होने की बात सामने आई है।

ऐसा कहा जा रहा है कि सीरीज के दौरान हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के बीच मनमुटाव भी देखने को मिला। अब एक और खुलासा हुआ है, जिसमें बताया जा रहा है कि गंभीर ने मैदान पर ही गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल को फटकार लगा दी थी। यह मामला ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के अभ्यास सत्र के दौरान का है। उन्होंने सबके सामने मोर्केल को डांटा था।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गौतम गंभीर ने मोर्ने मोर्केल को लगाई थी फटकार

टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गौतम गंभीर अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल मोर्ने पर मोर्केल पर ही नाराज हो गए थे और उन्होंने बीच मैदान में ही उन्हें फटकार लगाई थी। दरअसल, मोर्केल अपनी पर्सनल मीटिंग के कारण ट्रेनिंग के लिए देरी से आए थे और यह चीज गंभीर को नहीं पसंद आई। इसी वजह से उन्होंने मोर्केल को डांट लगाई थी।

घटनाक्रम पर मौजूद एक सूत्र ने कहा कि, “गंभीर अनुशासन को लेकर काफी सख्त हैं। उन्होंने मैदान पर ही मोर्केल को तुरंत फटकार लगाई। बोर्ड को बताया गया है कि मोर्केल बाकी दौरे के दौरान थोड़े संकोची थे। टीम के सुचारू रूप से काम करने के लिए इसे सुलझाना इन दोनों पर निर्भर है।”

भारतीय टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के कारण गौतम गंभीर के पद पर भी खतरा मंडरा रहा है। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बीसीसीआई चैंपियंस ट्रॉफी के बाद गंभीर को लेकर फैसला ले सकती है। अगर भारतीय टीम खिताब नहीं जीतती है तो फिर गंभीर के कार्यकाल की समीक्षा हो सकती है।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (28 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की उनकी पहली हार दी मंगलवार,...

IPL 2026: PBKS vs RR मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ‘वेपिंग’ करते दिखे रियान पराग, देखें वीडियो!

IPL 2026: RR captain Riyan Parag spotted vaping in dressing room during match vs PBKS (image via X) मंगलवार, 28 अप्रैल को आईपीएल 2026 के 40वें मैच में रियान पराग...

किंग कोहली से नहीं मिल पाया तो फूट-फूटकर रो पड़ा उनका नन्हा फैन, देखें वायरल वीडियो!

Young Virat Kohli fan (Image credit Twitter – X) विराट कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। हर उम्र के लोग उन्हें पसंद करते हैं और उनके...

IPL 2026: शॉर्ट-बॉल की कमजोरी को दूर करने के लिए श्रेयस अय्यर को यहां से मिला मोटिवेशन

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) श्रेयस अय्यर इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में...