Skip to main content

ताजा खबर

जब इंजमाम-उल-हक ने भारत के खिलाफ की थी अजीबोगरीब गेंदबाजी, जर्क फेंका और फिर…. वीडियो देखें

जब इंजमाम-उल-हक ने भारत के खिलाफ की थी अजीबोगरीब गेंदबाजी, जर्क फेंका और फिर…. वीडियो देखें

Pakistan Cricket Board (PCB) chief selector Inzamam-ul-Haq addresses a press conference. (Photo by ARIF ALI/AFP/Getty Images)

इंजमाम-उल-हक कुछ समय पहले भारतीय क्रिकेट टीम और बोर्ड पर अपनी अजीबोगरीब टिप्पणियों के लिए चर्चा में थे, जो कि एक पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी की ओर से आने वाली कोई आश्चर्यजनक बात नहीं थी।

टीम इंडिया के 2024 टी20 विश्व कप अभियान के दौरान इंजमाम ने सवाल उठाया था कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 15वें ओवर में गेंद को रिवर्स कैसे करवा रहे थे। इसके साथ ही पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने अंपायरों से चीजों पर कड़ी नजर रखने का आग्रह किया था। उनका आरोप था कि टीम इंडिया के बॉल टैंपरिंग की है। जिसे किसी ने सिरियस नहीं लिया।

इंजमाम उल हक का बल्लेबाजी और गेंदबाजी करियर 

इंजमाम की बात करें तो वे अपने खेल के दिनों में अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 120 टेस्ट, 378 वनडे और एक टी20 मैच खेला है। 54 वर्षीय इंजमाम ने सभी प्रारूपों में 43.32 की औसत से 35 शतक और 129 अर्धशतक के साथ 20,580 रन बनाए हैं।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को गेंदबाजी का उतना हुनर नहीं था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत कम ही गेंदबाजी की। इस महान बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में एक विकेट भी नहीं लिया, लेकिन वनडे में तीन विकेट लिए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ 1-0 रहा, जो जनवरी 2002 में चटगाँव में बांग्लादेश के खिलाफ आया था। उन्होंने भारत के खिलाफ वनडे में एक बार गेंदबाजी की थी और जब वो ओवर डालने गए थे तो उनके अजीबोगरीब एक्शन की काफी आलोचना हुई थी।

इंजमाम दाएं हाथ के बल्लेबाज थे, लेकिन उन्होंने बाएं हाथ से गेंदबाजी की। उन्होंने 1996 में सिंगर कप के तीसरे मैच में भारत के खिलाफ सिंगापुर में एक ओवर में 0-10 के आंकड़े दर्ज किए थे।  मैच में पाकिस्तान के दिग्गज की गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाए गए थे क्योंकि वह गेंद फेंकते समय जर्क मार रहे थे।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच में क्या हुआ जिसमें इंजमाम ने गेंदबाजी की?

पाकिस्तान ने सिंगापुर में 1996 सिंगर कप के तीसरे मैच में भारत को आठ विकेट से हरा दिया था। बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 47.1 ओवर (मैच में ओवर कम कर दिए गए) में 226- 8 रन बनाए, जिसमें सचिन तेंदुलकर ने 111 गेंदों पर 100 और संजय मांजरेकर ने 56 गेंदों पर 41 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए सकलैन मुश्ताक ने 3-38 के साथ शानदार प्रदर्शन किया था।

पाकिस्तान को 33 ओवर में 187 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया। कप्तान आमिर सोहेल ने 89 गेंदों पर 76* रन बनाए, जबकि सईद अनवर ने 49 गेंदों पर 74 रन बनाए। सलामी जोड़ी ने 144 रन जोड़कर पाकिस्तान को जीत की ओर अग्रसर किया था।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

India’s Cramped New Zealand Tour Schedule Forces Rest for Gill, Bumrah Ahead of Tests (image via getty) NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे ने टीम मैनेजमेंट के...

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...