Skip to main content

ताजा खबर

जब अश्विन ने स्टीव स्मिथ को गेंदबाजी करने से कर दिया था मना, जानें क्या है पूरा किस्सा

जब अश्विन ने स्टीव स्मिथ को गेंदबाजी करने से कर दिया था मना, जानें क्या है पूरा किस्सा

R Ashwin (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 18 दिसंबर को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की पुष्टि की। अश्विन ने अपने करियर के दौरान कई बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी स्किल से परेशान किया। अब पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अश्विन के क्रिकेटिंग स्किल को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

मोहम्मद कैफ ने बताया कि जब 2021 में वह दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे, तो उन्होंने नेट्स में अश्विन से स्मिथ को गेंदबाजी करने को कहा। उन्होंने यह भी बताया कि लेकिन अश्विन ने ऐसा करने से मना कर दिया।

मोहम्मद कैफ ने अश्विन की जमकर तारीफ की

कैफ ने एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, “स्टीव स्मिथ हमारी टीम में थे और एक दिन जब वह नेट्स पर बल्लेबाजी करने आए, तो मैंने अश्विन से उन्हें गेंदबाजी करने के लिए कहा, लेकिन ऑफ स्पिनर ने इनकार कर दिया। तभी मैं खेल के उनके गहन विश्लेषण से प्रभावित हुआ। और मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप उनका नाम ‘इन-डेप्थ’ अश्विन रखें।”

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा कि, “अश्विन ने कहा, ‘मैं स्मिथ को गेंदबाजी नहीं करूंगा क्योंकि उसके हेलमेट पर कैमरा लगा है। वह हमें रिकॉर्ड करेगा और वर्ल्ड कप के लिए उसका विश्लेषण करेगा।’ मैं स्मिथ के हेलमेट पर कैमरा नहीं देख सका, लेकिन अश्विन ने देखा। वह टीम के साथी के रूप में स्मिथ की मदद करने के लिए तैयार थे, लेकिन वर्ल्ड कप के लिए नहीं।”

अश्विन दुनिया के सबसे बेस्ट स्पिनरों में से एक हैं। 38 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 765 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा टेस्ट में उनके नाम 6 शतक और 14 अर्धशतक है।

আরো ताजा खबर

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...