Skip to main content

ताजा खबर

जब अपने खराब फॉर्म से निराश होकर रोने लगे थे विराट कोहली, वरुण धवन ने किया बड़ा खुलासा

जब अपने खराब फॉर्म से निराश होकर रोने लगे थे विराट कोहली वरुण धवन ने किया बड़ा खुलासा

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

इस समय ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। इस सीरीज में भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के फॉर्म को लेकर काफी बातचीत हो रही है। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा था।

हालांकि दूसरे और तीसरे टेस्ट में विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। भले ही विराट कोहली इस समय अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं है लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो उनको पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। विराट कोहली को लेकर बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता वरुण धवन ने बड़ा बयान दिया है। वरुण धवन ने हाल ही में विराट कोहली के भारत के इंग्लैंड दौरे के बारे में एक हैरतअंगेज कहानी बताई। उन्होंने 2018 साल की इस कहानी के बारे में खुलासा किया।

वरुण धवन ने रणवीर इलाहाबादियां पॉडकास्ट में कहा कि, ‘जब विराट कोहली अपने बेहतरीन फॉर्म में नहीं थे तब अनुष्का शर्मा ने भारतीय खिलाड़ी की मानसिकता के बारे में मुझे बताया था। मुझे जहां तक याद है यह नॉटिंघम टेस्ट था जिसमें टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी थी। उस दिन अनुष्का शर्मा ने वो मैच में भाग नहीं लिया था। अनुष्का वापस आई और विराट को ढूंढने लगी। विराट कोहली अपने कमरे में थे और वो रो रहे थे।

विराट ने पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली थी और उनका यही मानना था कि उनकी कप्तानी में टीम ने काफी खराब प्रदर्शन किया।’

यह रही वीडियो:

भले ही विराट कोहली दूसरे और तीसरे टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हो लेकिन आने वाले दो टेस्ट में अनुभवी बल्लेबाज अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। इन दोनों टीमों के बीच चौथा टेस्ट मेलबर्न में खेला जाना है जहां विराट कोहली ने जबरदस्त बल्लेबाजी की है। विराट कोहली ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में तीन मैच में 52.66 के औसत से 316 रन बनाए हैं और उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 169 रन का रहा है।

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पांचवा टेस्ट सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा और वहां विराट कोहली ने 49.60 के बेहतरीन औसत से 248 रन बनाए हैं। फिलहाल 5 मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...

Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2026: The White Ferns announced a 15-member squad (image via X) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि टीम की तीन सबसे मशहूर...

29 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (28 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की उनकी पहली हार दी मंगलवार,...

IPL 2026: PBKS vs RR मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ‘वेपिंग’ करते दिखे रियान पराग, देखें वीडियो!

IPL 2026: RR captain Riyan Parag spotted vaping in dressing room during match vs PBKS (image via X) मंगलवार, 28 अप्रैल को आईपीएल 2026 के 40वें मैच में रियान पराग...