Skip to main content

ताजा खबर

जबरदस्त मेहनत कर रहा हूं जिससे मैं जल्द से जल्द ठीक हो जाऊं: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए बटलर ने सोशल मीडिया के जरिए रखा अपना पक्ष

Jos Buttler (Photo Source: X/Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में खेली जाने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज में इंग्लैंड की ओर से व्हाइट बॉल कप्तान जोस बटलर चोटिल होने की वजह से भाग नहीं ले पाएंगे। इस तीन मैच की टी20 सीरीज में जोस बटलर की जगह इंग्लैंड टीम की कप्तानी फिल साल्ट करते हुए नजर आएंगे।

यही नहीं इन दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज के बाद 5 मैच की वनडे सीरीज भी खेली जानी है और उसमें भी बटलर का भाग लेना मुश्किल लग रहा है। चोटिल होने की वजह से यह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज द हंड्रेड टूर्नामेंट में भी खेलता हुआ नजर नहीं आया था।

बटलर खुद इस बात से नाखुश है कि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। अनुभवी खिलाड़ी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की है जिसमें उन्होंने लिखा है कि, ‘काफी गुस्से में हूं कि चोटिल होने की वजह से मैं आगामी सीरीज में भाग नहीं ले पाऊंगा। लेकिन इससे ठीक होने के लिए मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं।’

यह रही जोस बटलर की इंस्टाग्राम स्टोरी:

Jos Buttler Insta Story

जोस बटलर को आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलते हुए देखा गया था। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को भारत ने 68 रनों से हराया था। हालांकि इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 7 पारी में 158.51 के स्ट्राइक रेट से 214 रन बनाए थे।

अब फिल साल्ट को जोस बटलर की जगह इंग्लैंड टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। यही नहीं शानदार ऑलराउंडर Jamie Overton को बटलर के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 11 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 13 सितंबर को और तीसरा और अंतिम मैच 15 सितंबर को खेला जाएगा।

यह रही इंग्लैंड की अपडेटेड टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए:

फिल साल्ट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, जोश हल, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डैन माउस्ली, जैमी ओवर्टन, आदिल राशिद, रीसे टॉप्ले, जॉन टर्नर।

আরো ताजा खबर

मैनचेस्टर में संजीव गोयनका के RPSG ग्रुप की बड़ी पहल: ओल्ड ट्रैफर्ड के पास बनेगा हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर

RPSG Group (Image credit Twitter – X) आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का आरपीएसजी ग्रुप अब इंग्लैंड में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने जा रहा...

“कप्तान होने के बाद भी शुभमन गिल पर उठेंगे सवाल…” – दीप दासगुप्ता का वनडे टीम पर बड़ा और बेबाक बयान!

Deep Dasgupta (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि टीम इंडिया में किसी भी खिलाड़ी की जगह पूरी तरह सुरक्षित...

27 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. संजीव गोयनका का आरपीएसजी ग्रुप ओल्ड ट्रैफर्ड के पास हाई-परफॉर्मेंस सेंटर बनाएगा संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने लंकाशायर क्रिकेट के साथ...

SM Trends: 27 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) संजीव गोयनका के आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप (आरपीएसजी ग्रुप) और लंकाशायर क्रिकेट ने मैनचेस्टर में एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड के पीछे एक अत्याधुनिक हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर...