Skip to main content

ताजा खबर

जतिन सप्रू ने WCT20 के फाइनल में सूर्यकुमार यादव के कैच को लेकर की गई शानदार कमेंट्री पर किया बड़ा खुलासा

जतिन सप्रू ने WCT20 के फाइनल में सूर्यकुमार यादव के कैच को लेकर की गई शानदार कमेंट्री पर किया बड़ा खुलासा

Jatin Sapru (Photo Source: Twitter)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच में खेला गया था। जहां भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर ट्रॉफी को अपने नाम किया। भारत की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

बता दें, दक्षिण अफ्रीका को अंतिम ओवर में मैच जीतने के लिए 16 रनों की जरूरत थी और टीम की ओर से डेविड मिलर क्रीज पर टिके हुए थे। भारत के लिए अंतिम ओवर लेकर आए हार्दिक पांड्या की पहली गेंद पर डेविड मिलर ने बड़ा शॉट खेलना चाहा। लेकिन गेंद उनके बल्ले से सही तरीके से नहीं लगी और हवा में काफी ऊपर तक गई। इस गेंद को बाउंड्री लाइन पर सूर्यकुमार यादव ने अविश्वसनीय तरीके से पकड़ा।

उस समय कमेंट्री पैनल में जतिन सप्रू मौजूद थे, जिन्होंने सूर्यकुमार यादव के कैच को लेकर कुछ ऐसा कहा था, जिसका उन्होंने अब खुलासा किया है। जतिन सप्रू ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया कि, ‘मैंने कहा था एक आखिरी मौका, हार्दिक पांड्या इस योजना के तहत काफी अच्छा होगा। उन्होंने यॉर्कर फेंकने की कोशिश की, लेकिन गेंद फुल टॉस हो गई और डेविड मिलर के बल्ले से लगकर हवा में काफी ऊपर तक गई।

शुरुआती 2 सेकंड मैं कुछ नहीं बोल पा रहा था, क्योंकि एंगल वैसा था। स्टैंड्स की वजह से गेंद सही तरीके से नहीं दिख रही थी। शुरुआती 2 सेकंड ऐसा लगा की गेंद छक्के के लिए जा रही है क्योंकि हवा का रुख भी वैसा ही था।’

सूर्यकुमार यादव ने अविश्वसनीय कैच पकड़ा: जतिन सप्रू

जतिन सप्रू ने आगे कहा कि, ‘हालांकि कुछ ही सेकंड बाद मैंने अपनी आंख के कोने से देखा कि कोई भागता हुआ लॉन्ग ऑफ की ओर से आ रहा है। इसके बाद मैंने देखा कि सूर्यकुमार यादव ने कैच को पूरा किया। मैं सच में काफी खुश था। हालांकि साइड स्क्रीन की वजह से मैं सही मोमेंट नहीं देख पा रहा था। आप उस चीज के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं रहते हैं।

सूर्यकुमार यादव ने सच में काफी अच्छा कैच पकड़ा, जिसकी तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की। हम सब काफी उत्साहित हो गए थे और इसके बाद भारतीय टीम ने मैच को अपने नाम किया।’

আরো ताजा खबर

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...