Skip to main content

ताजा खबर

“चोट से आने के बाद वो और खतरनाक हो गया है”- बुमराह की तारीफ में बोला ये कीवी गेंदबाज

चोट से आने के बाद वो और खतरनाक हो गया है- बुमराह की तारीफ में बोला ये कीवी गेंदबाज
Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)कीवी टीम के कप्तान टिम साउदी का मानना ​​है कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट से वापसी के बाद से और भी अधिक खतरनाक गेंदबाज बनकर सामने आए हैं। इस चोट के कारण बुमराह पिछले साल अधिकांश समय मैदान से बाहर रहे थे। बुमराह ने सितंबर 2022 में बाहर होने के बाद अगस्त 2023 में वापसी की और तब से भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्हें हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने पिछले पांच-छह वर्षों में सभी प्रारूपों में खेलने वाला सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया था।

जसप्रीत बुमराह को लेकर टिम साउदी ने दिया बड़ा बयान

साउदी ने बुधवार को सिएट क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान कहा कि, ”सबसे पहले तो बड़ी चोट से उबरकर वापसी करना और वह तो पहले से भी बेहतर हो गया है। इसके अलावा कई प्रारूपों में खेलना भी कई बार मुश्किल हो सकता है।” उन्होंने कहा, ”ऐसा लगता है कि वह इसे आसानी से करने में सक्षम है। वह शायद अधिक अनुभवी है, अपने खेल को थोड़ा और समझता है। शायद उसने चोट के बाद तरोताजा होकर वापसी की।”

तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि, ”हम तीनों प्रारूपों में बुमराह का शानदार प्रदर्शन देख रहे हैं। वह इस समय तीनों प्रारूपों में शानदार है। मुझे नहीं लगता कि उनसे बेहतर कोई और है, वह तीनों प्रारूपों में जबरदस्त हैं।” साउदी ने न्यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टीड के साथ उपमहाद्वीप में कुछ टेस्ट मैचों में नहीं खेलने की संभावना पर चर्चा की।

आपको बता दें कि, न्यूजीलैंड की टीम को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका जाने से पहले नोएडा में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलना है। साउदी की टीम इसके बाद अक्टूबर में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी, जिसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू पिच पर तीन टेस्ट खेलेंगे।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...