Skip to main content

ताजा खबर

चोट ने बढ़ाई Suryakumar Yadav की मुश्किलें, दलीप ट्रॉफी 2024 के पहले राउंड से हुए बाहर

चोट ने बढ़ाई Suryakumar Yadav की मुश्किलें, दलीप ट्रॉफी 2024 के पहले राउंड से हुए बाहर

Suryakumar Yadav (Image Credit- X)

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव दलीप ट्रॉफी 2024 के पहले राउंड से बाहर हो गए हैं। वह चोट की वजह से टूर्नामेंट नहीं खेल सकेंगे। दलीप ट्रॉफी की शुरुआत पांच सितंबर से हो रही है। सूर्या को हाल ही में बुची बाबू टूर्नामेंट में मुंबई की ओर से खेलने के दौरान हाथ में चोट लगी थी। माना जा रहा था कि सूर्यकुमार की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है लेकिन पहले राउंड से बाहर होने के बाद भारतीय फैंस की टेंशन थोड़ी बढ़ गई है। सूर्या भारतीय टी20 टीम के कप्तान हैं।

भारत को 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। उसके बाद दोनों टीम की 6 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज में टक्कर होगी। ऐसे में सूर्या दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन कर टेस्ट टीम में वापसी करना चाहते थे, लेकिन चोट ने उनके सभी अरमानों पर पानी फेर दिया।

Suryakumar Yadav जाएंगे NCA

बता दें कि सूर्यकुमार चोट के कारण बुची बाबू टूर्नामेंट में तमिलनाडु क्रिकेट संघ XI के खिलाफ आखिरी दिन नहीं खेले थे। ESPN क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, इंडिया सी का हिस्सा सूर्या को दलीप ट्रॉफी में पांच से आठ सितंबर तक अनंतपुर में इंडिया डी के खिलाफ खेलना था। हालांकि, सूर्या अब बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) जाएंगे ताकि पूरी तरह फिट हो सकें। प्रतियोगिता के दूसरे मैच में इंडिया ए और इंडिया बी टीम की बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ंत होगी।

रेड बॉल से खेली जानी वाली दलीप ट्रॉफी कई भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक सुनेहरा मौका है। खिलाड़ी अगर छाप छोड़ने में कामयाब रहे तो बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में सिलेक्शन के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर सकेंगे।

पहले राउंड में ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल और ईशान किशन समेत कई खिलाड़ी नजर आएंगे। फिलहाल, सूर्यकुमार के टेस्ट टीम में वापसी करने के प्लान पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...