Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान के PM ने दी PCB को बड़ी चेतावनी, कहा- खिलाड़ियों का चयन योग्यता के…

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान के PM ने दी PCB को बड़ी चेतावनी, कहा- खिलाड़ियों का चयन योग्यता के…

Shehbaz Sharif (Photo Source: X/Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी, साथ ही भारत की मेजबानी में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में भी बाबर आजम एंड कंपनी का प्रदर्शन निराशाजनक था। आईसीसी टूर्नामेंट्स में खराब प्रदर्शन के चलते पाकिस्तान को काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है।

इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को बड़ी चेतावनी दी है। पीएम शहबाज शरीफ ने योग्यता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन करने की बात पर जोर दिया है।

क्रिकेट टीम में सुधार करना चाहिए- पीएम शहबाज शरीफ

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में सुधार करने की बात पर जोर दिया है। पीएम ने मोहसिन नकवी को संबोधित करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले क्या रूपरेश होनी चाहिए इस पर भी बात की।

पीएम शहबाज शरीफ ने 5 अगस्त को PCB हेडक्वार्टर में गद्दाफी स्टेडियम के अपग्रेडिंग के लिए स्टोन-लेयिंग सेरेमनी (Stone-Laying Ceremony) के दौरान बात करते हुए कहा,

हमारे क्रिकेट स्टेडियमों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होना चाहिए और गद्दाफी स्टेडियम का आधुनिकीकरण (Modernization) एक सकारात्मक कदम है। आपको क्रिकेट टीम में सुधार करना चाहिए और योग्यता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन करना चाहिए, जो आपकी विशेषज्ञता है। यदि प्रधानमंत्री किसी की सिफारिश भी करें, यदि वह योग्यता के विरुद्ध हो, तो आपको इसे अस्वीकार कर देना चाहिए। 

गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट में सुधारों को लागू करने के लिए हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस को नियुक्त किया गया। वह बोर्ड के सभी क्रिकेट संबंधी फैसलों की निगरानी करेंगे। वहीं दूसरी ओर मोहसिन नकवी प्रशासनिक मामलों (Administrative Affairs) की देखरेख करेंगे, जिसमें आईसीसी मेन्स चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी शामिल है, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान करेगा।

यहाँ देखे:- पीसीबी BCCI को तगड़ी चुनौती देने के लिए है तैयार, IPL से लेना चाह रहा खुलेआम टक्कर

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...