Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन करने को तैयार अफगानिस्तान, टीम ने अपनी नई जर्सी को सोशल मीडिया पर किया लॉन्च

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन करने को तैयार अफगानिस्तान टीम ने अपनी नई जर्सी को सोशल मीडिया पर किया लॉन्च

Afghanistan Team Jersey For CT 2025 (Pic Source-X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। यह शानदार टूर्नामेंट UAE और पाकिस्तान में खेला जाएगा। हालांकि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले अफगानिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी नई जर्सी को लॉन्च कर दिया है।

बता दें कि, पहली बार अफगानिस्तान टीम चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने जा रही है। पिछले कुछ समय से सभी फॉर्मेट में अफगानिस्तान ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और तमाम फैंस का दिल जीता है। जर्सी की बात की जाए तो अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर आज यानी 30 जनवरी को एक वीडियो साझा की है।

इस वीडियो में जर्सी के डिजाइन को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। यह जर्सी इसलिए खास है क्योंकि यह अफगानिस्तान के एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक प्रतीक ऐतिहासिक जाम मीनार से प्रेरित है। अफगानिस्तान ने साल 2023 वनडे विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करके और शीर्ष आठ में रहकर चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी जगह बनाई है।

यह रही वीडियो:

यह जर्सी इसलिए खास है क्योंकि इसका डिजाइन जाम मीनार से प्रेरित है, जो लगभग 800 वर्षों से फिरुजकुह में खड़ी है। हरिरोड नदी के किनारे स्थित, मीनार 65 मीटर ऊँची है, जो अफगानिस्तान की समृद्ध विरासत को दर्शाती है। जर्सी के डिजाइन में जाम मीनार के पैटर्न के साथ नस्ख सुलेख को जोड़ा गया है, जो एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।

आगामी टूर्नामेंट में भी अफगानिस्तान टीम अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेगी। अफगानिस्तान के स्क्वॉड में कई धाकड़ खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जो आगामी टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

यह रही अफगानिस्तान टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए:

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उप-कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, राशिद खान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फजल हक फारूकी, नवीद जादरान, फ़रीद अहमद मलिक

আরো ताजा खबर

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...

IPL 2026: ‘मुझे संजू नंबर 3 पर खेलते दिख रहे हैं’ – भारत के पूर्व कोच ने CSK का बैटिंग ऑर्डर चुना

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन और बैटिंग ऑर्डर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पूर्व बल्लेबाजी...

SM Trends: 16 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) एक अहम घटनाक्रम में, कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर...

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी!

IPL 2026 M. Chinnaswamy Stadium (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। कर्नाटक सरकार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कर्नाटक...