Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के वेन्यू अभी तक नहीं हुए हैं पूरी तरह से तैयार, पूर्व क्रिकेटर ने नाराजगी जताते हुए PCB को लगाई फटकार

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के वेन्यू अभी तक नहीं हुए हैं पूरी तरह से तैयार पूर्व क्रिकेटर ने नाराजगी जताते हुए PCB को लगाई फटकार

Aakash Chopra (Image Credit- Twitter X)

Champions Trophy 2025: आगामी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। इस बार यह शानदार टूर्नामेंट पाकिस्तान और UAE में हाइब्रिड माॅडल के तहत खेला जाएगा। टूर्नामेंट के शुरू होने में अब बस थोड़ा ही समय बाकी रह गया है, लेकिन पाकिस्तान के वेन्यू अभी तक बनकर तैयार नहीं हुए हैं।

तो वहीं अब इस बात को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने नाराजगी जताई है। चोपड़ा का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) इस पूरे टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर आयोजित कर सकता है, अगर उन्होंने सही समय पर अपनी तैयारी पूरी नहीं की तो। बता दें कि मल्टीनेशन टूर्नामेंट का पहला मैच 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा। साथ ही भारतीय टीम के सभी मैच दुबई में आयोजित होंगे।

Aakash Chopra ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा- चैंपियंस ट्रॉफी होने वाला है और आपको अपने वेन्यू को और बेहतर करने के लिए 600 करोड़ रुपए दिए गए थे।

इसीलिए, आपको अपना काम शुरू करना था और पाकिस्तान ने भी वैसे ही किया। लेकिन हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और ऐसा दिख रहा है कि Ready का R भी नहीं हुआ है।

आकाश ने आगे कहा- ड्रेसिंग रूम, प्रेस बॉक्स और काॅरपोरेट बॉक्स अभी तक बनकर तैयार नहीं हुए हैं। जबकि फ्लड लाइट का काम भी कुछ जगह पर पूरा नहीं हुआ है। सच्चाई यही है कि आईसीसी ने जो डेडलाइन ग्राउंड को तैयार करने के लिए दी थी, वो भी खत्म हो चुकी है। अगर आईसीसी चाहता है तो वो पूरे टूर्नामेंट को बाहर आयोजित कर सकता है।

गौरतलब है कि पीसीबी के पास चैंपियंस ट्राॅफी के लिए तीन स्टेडियम (रावलपिंडी, मुल्तान और लाहौर) में नवीकरण का काम पूरा करने की तारीख 25 दिसंबर, 2024 थी। लेकिन अब पीसीबी ने आईसीसी को तैयार क्रिकेट स्टेडियम 25 जनवरी 2025 तक देने की बात कही है। देखना होगा कि क्या पीसीबी इस बार अपने वादे पर खरा उतरता है या नहीं?

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...