Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए जल्द होगा टीम इंडिया का ऐलान, बीसीसीआई ने बता दी तारीख

Team India (Image Credit- Twitter X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट पाकिस्तान और UAE में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें धीरे-धीरे अपने स्क्वॉड की घोषणा कर रही है, भारत भी जल्द ही अपने स्क्वॉड का ऐलान करने वाला है। इसको लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया की घोषणा 18 जनवरी को होगी। साथ ही टीम इंडिया की इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का भी ऐलान इसी दिन होगा। आज यानी 17 जनवरी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने आधिकारिक बयान में इस बात की पुष्टि की है कि 18 जनवरी को ही आगामी दोनों इवेंट्स की भारतीय टीम की घोषणा की जाएगी।

एनडीटीवी के मुताबिक, बीसीसीआई के बयान में कहा गया कि, ‘पुरुष चयन समिति आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए 18 जनवरी को टीम इंडिया का ऐलान करेगी। प्रेस कांफ्रेंस के जरिए यह ऐलान किया जाएगा।’

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया एक और आईसीसी ट्रॉफी जीतना चाहेगी

बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप A में बांग्लादेश, इंडिया, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड है, जबकि ग्रुप B में अफगानिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका है। 19 फरवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट का पहला मुकाबला कराची में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच में खेला जाएगा।

भारत की बात की जाए तो वह टूर्नामेंट का अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद टीम इंडिया अपना दूसरा मैच 23 फरवरी को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी, जबकि अंतिम लीग मैच में टीम 2 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 6 फरवरी से होगी। दोनों के बीच पहला वनडे मैच विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम नागपुर में खेला जाएगा, जबकि दूसरा वनडे 9 फरवरी को कटक के बाराबाती स्टेडियम में होगा। तीसरा और अंतिम मुकाबला 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

IPL में अंपायरों को मिलती है मोटी रकम, पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने किया कमाई का बड़ा खुलासा!

How Much Do Umpires Get Paid For IPL Games? (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग अपनी जबरदस्त आर्थिक ताकत के लिए दुनिया भर में मशहूर है, क्योंकि यह बड़े-बड़े क्रिकेटरों...

SM Trends: 1 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच आज 1 जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है। पहला मैच चेस्टर ले स्ट्रीट...

‘सूर्या ने मुझे कुछ खास इनपुट्स दिए’: इंग्लैंड सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर ने किया सूर्यकुमार यादव की सलाह का खुलासा

ENG vs IND 2026: Shreyas Iyer (image via getty) टीम इंडिया, नए टी20आई कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ, अपने यूनाइटेड किंगडम दौरे के अगले हिस्से की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ...

1 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL में अंपायरों को मिलती है मोटी रकम, पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने किया कमाई का बड़ा खुलासा! इंडियन प्रीमियर लीग अपनी...