
Australia Cricket Team (Photo Source: Getty Images)
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है और तमाम खिलाड़ियों को इसमें धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया को भी अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जाएगा। आगामी टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम की घोषणा हो चुकी है।
ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी आगामी टूर्नामेंट में स्टीव स्मिथ करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि, चोटिल होने की वजह से आगामी टूर्नामेंट में पैट कमिंस भाग नहीं ले रही हैं। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी चैंपियंस ट्रॉफी में स्टीव स्मिथ करते हुए नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया टीम में कई शानदार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। हालांकि ऐसे कई खिलाड़ी है जो चोटिल होने की वजह से आगामी टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग XI आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए।
सलामी बल्लेबाज:
मैथ्यू शॉर्ट और ट्रेविस हेड
Travis Head (Source X)
ट्रेविस हेड का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी फॉर्मेट में काफी अच्छा रहा है और इस समय शानदार बल्लेबाज काफी अच्छे फॉर्म में है। धाकड़ बल्लेबाज किसी भी टीम के खिलाफ आक्रामक साबित हो सकते हैं। यही नहीं हेड का प्रदर्शन टीम इंडिया के खिलाफ भी काफी अच्छा रहा है और आगामी टूर्नामेंट में वह भी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।
मैथ्यू शॉर्ट ने टी20 फॉर्मेट में अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया की ओर से ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मैथ्यू शॉर्ट खुद यही चाहेंगे कि वो आगामी टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
मिडिल ऑर्डर:
स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एरोन हार्डी, एलेक्स कैरी
Steve Smith (Photo Source: X/Twitter)
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए अच्छी बात यह है कि उनका मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत है और आगामी सीजन में उन्हें जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। स्टीव स्मिथ के पास भी काफी अनुभव है। यही नहीं उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया टीम ने अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है।
मार्नस लाबुशेन के पास भी काफी अनुभव है। उनका प्रदर्शन भी वनडे फॉर्मेट में काफी अच्छा रहा है। अनुभवी खिलाड़ी का फॉर्म आगामी टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा।
एरोन हार्डी टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। उन्हें बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करना होगा और ऑस्ट्रेलिया टीम की जीत में अहम भूमिका निभानी होगी।
एलेक्स कैरी विकेटकीपर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। उन्हें बल्लेबाजी में भी महत्वपूर्ण योगदान देनाहोगा।
ऑलराउंडर
ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट
Glenn maxwell
ग्लेन मैक्सवेल को दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने हमेशा ही ऑस्ट्रेलिया की ओर से सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी शानदार प्रदर्शन किया है और विरोधी टीम के खिलाड़ियों के ऊपर दबाव डाला है। आगामी टूर्नामेंट में भी उन्हें ऐसा ही करते हुए देखा जाएगा।
सीन एबॉट तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से कई शानदार मैच में बेहतरीन पारी खेली है।
गेंदबाज:
स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस, एडम जंपा
Adam Zampa. (Photo by Alex Davidson/Getty Images
टीम का तेज गेंदबाजी लाइनअप भी काफी मजबूत है और उनके पास स्पिनर्स की भी कमी नहीं है। आगामी टूर्नामेंट में यह सभी खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं।
WI vs ITA: शाई होप को उनकी शानदार 75 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया
T20 WC 2026, WI vs ITA: वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया, शमार जोसेफ ने झटके 4 विकेट
T20 WC 2026: सफल ग्रुप स्टेज के बाद, भारत का अब कब है अगला टी20 वर्ल्ड कप मैच? यहां जाने
19 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

