Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित का बड़ा फैसला, रणजी टीम के साथ करेंगे प्रैक्टिस, 10 साल बाद……

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित का बड़ा फैसला, रणजी टीम के साथ करेंगे प्रैक्टिस, 10 साल बाद……
Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने हालिया फॉर्म को देखने के बाद अब रणजी ट्रॉफी खेलने का मन बनाया है। वे रेड बॉल क्रिकेट में खराब दौर से गुजर रहे हैं। पिछले छह मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा है और यही कारण था कि उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मैच से खुद को बाहर कर लिया था। वे खोई हुई फॉर्म को हासिल करने के लिए रणजी ट्रॉफी खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

रोहित शर्मा ने मुंबई के टीम मैनेजमेंट को सूचित कर दिया है कि वे रणजी ट्रॉफी के प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगे, जो मंगलवार (14 जनवरी) से आयोजित होगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई की टीम का रणजी ट्रॉफी के लिए प्रैक्टिस सेशन आज से शुरू हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा भी नजर आएंगे।

रणजी ट्रॉफी की टीम के साथ प्रैक्टिस करेंगे Rohit Sharma

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो रोहित शर्मा ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए एमसीए-बीकेसी मैदान पर अपनी ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। मुंबई की टीम अपने अगले रणजी ट्रॉफी लीग राउंड के लिए सेंटर-विकेट अभ्यास सत्र का उपयोग करेगी, जो जम्मू और कश्मीर के खिलाफ मुंबई में ही 23 जनवरी से खेला जाना है। वहीं युवा बल्लेबाज शुभमन गिल भी पंजाब के लिए रणजी मैच खेलने वाले हैं।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के एक सूत्र ने बताया कि रोहित शर्मा ने अभी तक अपनी उपलब्धता नहीं बताई है और अभी भी इस बात पर विचार कर रहे हैं कि रणजी ट्रॉफी लीग गेम खेलेंगे या नहीं। सूत्र ने बताया, “वह मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम के साथ अभ्यास सत्र के लिए आएंगे और अभी यह तय नहीं है कि वह जम्मू-कश्मीर के खिलाफ अगला रणजी ट्रॉफी मैच खेलेंगे या नहीं। वह एमसीए को समय रहते सूचित करेंगे।”

रोहित शर्मा ने मुंबई की घरेलू टीम के लिए आखिरी बार 2015 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ कोई मैच खेला था। उसके बाद से उन्होंने कोई भी डोमेस्टिक मैच नहीं खेला है। कई पूर्व क्रिकेटर्स ने कहा है कि, अगर रोहित और विराट घरेलू क्रिकेट खेलते हैं तो वो अपनी खोई हुई फॉर्म दोबारा हासिल कर सकते हैं।

আরো ताजा खबर

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...

अजिंक्य रहाणे को कभी उतना सम्मान नहीं मिला, जितना उन्हें मिलना चाहिए था: सुनील गावस्कर

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अजिंक्य रहाणे की जमकर तारीफ...

“डिफेंसिव से आक्रामक हुए रवींद्र जडेजा, अब हर गेंद पर चाहते हैं विकेट”: पुजारा ने की सराहना

Cheteshwar Pujara Highlights Ravindra Jadeja’s Shift to an Aggressive Wicket-Taking Mindset (image via X) पूर्व साथी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा के अनुसार, भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट मैचों में अपनी...

‘उसका सेलेक्शन तब नहीं होगा, जब तक वह खुद सेलेक्टर न बन जाए’ शास्त्री की वर्ल्ड कप 2027 टीम पर पूर्व भारतीय का बड़ा बयान 

Ravi Shastri (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अपनी पसंदीदा भारतीय टीम चुनी।...