Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान ने मैच रेडी पिच के स्पेशल पीरियड के सामान्य मानदंड को ‘अपवाद’ बना दिया: रिपोर्ट्स 

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान ने मैच रेडी पिच के स्पेशल पीरियड के सामान्य मानदंड को ‘अपवाद’ बना दिया: रिपोर्ट्स 

Rawalpindi (Image Credit- Twitter X)

इस बार चैंपियंस ट्राॅफी टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाएगा। पहला मैच 19 फरवरी को मेजबान व गत चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। तो वहीं, इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आईसीसी को 25 जनवरी तक की डेडलाइन दी थी कि वे इस समय तक स्टेडियमों को उन्हें सौंप देंगे।

लेकिन फिलहाल पाकिस्तान के स्टेडियमों में हो रहे निर्माण कार्य को देखकर नहीं लग रहा है कि स्टेडियम इंटरनेशनल मैच को होस्ट करने के लिए मैच रेडी हैं। कुछ वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें पाकिस्तान में चैंपियंस ट्राॅफी के मैच वैन्यू कराची, रावलपिंडी और लाहौर के स्टेडियमों में निर्माण कार्य अभी भी चल रहा है।

जबकि तय मानदंडों के अनुसार कोई भी मेजबान देश टूर्नामेंट शुरू होने से तीन हफ्ते पहले स्टेडियम आईसीसी कौ सौंप देता है। लेकिन इस बार पाकिस्तान के केस में कुछ अलग ही होता हुआ नजर आ रहा है। तो वहीं, अब इस मसले को लेकर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान के लिए मैच रेडी पिच के स्पेशल पीरियड के सामान्य मानदंड को अब आईसीसी ने ‘अपवाद’ बना दिया गया है।

पीसीबी ने प्रक्रिया का पालन किया: सोर्स

दूसरी ओर, तय समय पर अभी भी स्टेडियम मैच रेडी नहीं हो पाए हैं, जबकि 8 फरवरी से पाकिस्तान साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची और लाहौर में ट्राई सीरीज भी खेलने वाली है। इस सब के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से करीब से जुड़े एक सोर्स ने NDTV के हवाले से कहा-

मेजबान देश स्पेशल विंडो के भीतर वेन्यू में होने वाली गतिविधियों के लिए आईसीसी से मंजूरी मांग सकते हैं, पीसीबी ने प्रक्रिया का पालन किया है और आईसीसी ने स्थानों के परीक्षण के लिए विशिष्टता अवधि के लिए इसे अधिकृत किया है। इसी तरह, दुबई स्टेडियम का भी ILT20 के लिए विशिष्टता अवधि के दौरान उपयोग किया जा रहा है। सभी स्थानों पर कई निरीक्षण दौरों के बाद, आईसीसी संतुष्ट है कि वे आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सही रास्ते पर है।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...