Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी में ये खिलाड़ी बनेगा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट- रैना की हैरान करने वाली भविष्यवाणी

Suresh Raina (Photo Source: Twitter)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज होने में अब कुछ दिन बाकी रह गए हैं। 19 फरवरी से शूरू होने वाले टूर्नामेंट को लेकर फैंस, एक्सपर्ट और पूर्व क्रिकेटर्स उत्साह चरम पर हैं। साथ ही भविष्यवाणियों का सिलसिला भी जारी है। कई एकस्पर्ट अपनी पसंदीदा सेमीफाइनलिस्ट और फाइनलिस्ट टीमों का नाम जाहिर कर चुके हैं।

वहीं, पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने चैंपियंस ट्रॉफी के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ को लेकर हैरान करने वाली भविष्यवाणी की है। उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा या स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम नहीं लिया। उन्होंने एक ऐसे प्लेयर का नाम लिया है, जिसका नाम सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। रैना का मानना है कि चैंपियंस ट्रॉफी में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनेंगे।

Shubman Gill बन सकते हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: Suresh Raina

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा, ”अगर शुभमन गिल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बन जाएं तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।” बता दें कि गिल वनडे फॉर्मेट में आयोजित होने वाले आगामी टूर्नामेंट में रोहित के साथ पारी की शुरुआत करते हुए नजर आएंगे। उन्होंने 2019 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। गिल ने अभी तक 47 वनडे मैचों में 58.20 की औसत और 101.74 के स्ट्राइक रेट से 2328 रन बनाए हैं।

25 वर्षीय गिल ने ODIs में 6 सेंचुरी और 13 फिफ्टी लगाए हैं। उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 208 है। गिल ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में दोहरा शतक जमाया था। गिल को चैंपियंस ट्रॉफी में बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। उन्हें भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है। बता दें कि, पाकिस्तान की मेजबानी वाली चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अपने सभी मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेलेगा।

भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को करेगा। रोहित एंड कंपनी अपने पहले मैच में बांग्लदेश से टकराएगी। 23 फरवरी को भारत का मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। भारत को तीसरे लीग मैच में न्यूजीलैंड (2 मार्च) से भिड़ना है। अगर भारत सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचा तो उसके मैच दुबई में ही होंगे। अगर भारत क्वालीफाई करने में विफल रहा तो नौ मार्च को लाहौर में फाइनल खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

India Women vs Hong Kong, China Women (Image Credit- Twitter X) Women’s Asia Cup 2026, India Women vs Hong Kong Women: जारी महिला एशिया कप का 7वां मैच भारत और...

Duleep Trophy: ये रही सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली टाॅप-4 टीमें 

Duleep Trophy 2026–27: Full Schedule, Squads, Match Timings, and Live Streaming Details (image via X) भारत का प्रतिष्ठित घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट दलीप ट्राॅफी इस समय प्रगति पर है।...

‘वह पाकिस्तान के खिलाफ लगातार ट्वीट करते रहते हैं’ पूर्व भारतीय स्टार पर वसीम अकरम ने किया बड़ा कमेंट

Wasim Akram (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के साथ अपने रिश्ते और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को...

हो गया दूध का दूध और पानी का पानी, रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर आखिरकार BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खासतौर पर 2027 वनडे वर्ल्ड...