Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे पैट कमिंस..! ऑस्ट्रेलियाई चीफ सिलेक्टर के इस बयान ने मचाई हलचल

चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे पैट कमिंस..! ऑस्ट्रेलियाई चीफ सिलेक्टर के इस बयान ने मचाई हलचल

Pat Cummins (Photo Source: X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 19 फरवरी से पाकिस्तान और यूएई में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पैट कमिंस की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत को हराकर खिताब जीता था। टीम फिर से 50 ओवर-फॉर्मेट के टूर्नामेंट में जलवा दिखाना चाहेगी।

इस बीच, एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है, जिसे सुनकर ऑस्ट्रेलियाई फैंस को तगड़ा झटका लग सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कप्तान पैट कमिंस चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं। आइए आपको डिटेल में बताते हैं-

यह भी पढ़े:- SL vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान, स्टीव स्मिथ करेंगे कप्तानी, कमिंस बाहर

जल्द स्कैन करवाएंगे पैट कमिंस

भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में 3-1 से हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया 29 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। टीम पहले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में पहुंच चुकी है, जिसके चलते इस सीरीज की महत्वत्ता थोड़ी कम है।

पैट कमिंस ने निजी कारणों के चलते इस सीरीज से ब्रेक लिया है और वह टखने की समस्या से भी जूझ रहे हैं। कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया के चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने पुष्टि कि पैट कमिंस जल्द ही स्कैन करवाएंगे। तेज गेंदबाज आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग ले पाएंगे या नहीं, इसे लेकर बड़ा सवाल बना हुआ है।

India Today के अनुसार जॉर्ज बेली ने बताया,

“पैट जाहिर तौर पर अगले कुछ दिनों के लिए पैटरनिटी लीव पर है। अभी थोड़ा काम करना है। उसके टखने में भी थोड़ा दर्द है, इसलिए मुझे लगता है कि अगले हफ्ते या उससे भी पहले उसका स्कैन होगा, और हमें इस बारे में थोड़ी और जानकारी मिल जाएगी कि वह कहां है। अभी तक निश्चित नहीं है। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि स्कैन का रिजल्ट क्या आता है और यह कहां ट्रैक कर रहा है।”

जोश हेजलवुड को लेकर भी जॉर्ज बेली ने दिया अपडेट

तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड काफ इंजरी के चलते भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैचों से बाहर हो गए थे। वह श्रीलंका दौरे के टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा नहीं है। जॉर्ज बेली ने हेजलवुड पर भी अपडेट देते हुए बताया,

“वह वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहा है, और उसकी पिंडली की चोट को लेकर सारी खबरें वास्तव में अच्छी आ रही हैं। हमें पूरा विश्वास है कि वह फिट हो जाएगा और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार हो जाएगा।”

আরো ताजा खबर

CSK प्लेयर रिटेंशन से पहले मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात करेंगे नए हेड कोच जहीर खान

CSK Coach Zaheer Khan Set to Consult MS Dhoni Ahead of IPL Retention Cut-Off (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच जहीर खान, मुंबई में एमएस धोनी...

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में जारी तीसरे टी20आई मैच में...

WPL Auction: रिलीज करने का फैसला न बन जाए भूल! इन 5 खिलाड़ियों को छोड़ पछताएंगी टीमें

5 Released Players Franchises Might Regret Letting Go Ahead of WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) डब्ल्यूपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले, विमेंस प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों...

NZ vs IND 2026: तीसरे T20 मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं ईशान किशन? यहां जानें वजह 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है।...