Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी में किस नंबर पर बैटिंग करेंगे बाबर, कप्तान रिजवान ने किया बड़ा खुलासा

चैंपियंस ट्रॉफी में किस नंबर पर बैटिंग करेंगे बाबर कप्तान रिजवान ने किया बड़ा खुलासा

Babar Azam (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शुरू होने से ठीक पहले बाबर आजम के बैटिंग पोजिशन का खुलासा किया है। उन्होंने पुष्टि की है कि पूर्व कप्तान बाबर आजम आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में पारी की शुरुआत करने उतरेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 19 फरवरी को खेला जाएगा जबकि फाइनल नौ मार्च को खेला जाएगा। बाबर आजम ने हाल ही में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के दौरान पारी की शुरुआत की थी। लेकिन वहां वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे।

बाबर आजम ने ट्राई सीरीज के दौरान पारी का आगाज करते हुए 10, 23 और 29 रन बनाए। बाबर रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अगस्त 2023 के बाद से बाबर शतक नहीं लगा पाए हैं। उन्होंने अपने करियर में 19 शतक लगाए हैं। बाबर आजम ने आखिरी शतक नेपाल के खिलाफ शतक लगाया था। रिजवान ने बताया कि बाबर नई भूमिका में ढल गए हैं और चैम्पियंस ट्रॉफी में बतौर सलामी बल्लेबाज खेलना जारी रखेंगे।

बाबर आजम की बैटिंग पोजिशन को लेकर रिजवान ने दिया बड़ा बयान

कप्तान रिजवान ने कहा, ”हमारे पास विकल्प है, लेकिन जब आप संयोजन को देखते हैं, बाबर चैंपियंस ट्रॉफी में हमारे लिए सलामी बल्लेबाजी करना जारी रखेंगे। वह अपनी बैटिंग पोजिशन से संतुष्ट हैं। हमारे घरेलू हालात ऐसे हैं कि हम बाएं-दाएं का संयोजन चाहते हैं। इसलिए, हमने बाबर आज़म को ओपनर के तौर पर रखने का फैसला किया क्योंकि वह तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाज हैं।”

पाकिस्तानी कप्तान ने आगे कहा कि, ”ये मेरे और बाबर आजम के बारे में नहीं है। चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए हर कोई कड़ी मेहनत कर रहा है।” मोहम्मद रिजवान ने यह भी पुष्टि की कि तेज गेंदबाज हारिस राउफ फिट हैं और बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में उनके खेलने की उम्मीद है।

আরো ताजा खबर

रजत पाटीदार का जबरदस्त छक्का! होल्कर स्टेडियम के बाहर दे मारी गेंद, देखें वायरल वीडियो

Rajat Patidar’s monstrous six goes out of Holkar Stadium (image via X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार अपने जबरदस्त फॉर्म से क्रिकेट फैन्स का दिल जीत रहे हैं।...

SM Trends: 17 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच किंग्सटन ओवल, लंदन में शुरू हो चुका है। मुकाबले में इंग्लैंड ने टाॅस...

हर्ष दुबे और मानव सुथार को निभानी होगी बड़ी जिम्मेदारी – भारतीय क्रिकेट के ट्रांजिशन फेज पर बोले साईराज बहुतुले

Harsh Dubey, Manav Suthar advised amid transition in Indian cricket (image via X) भारतीय क्रिकेट में बदलाव का दौर चल रहा है क्योंकि रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा...

IND vs AFG, 2nd ODI: AFG ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, प्रिंस यादव का हुआ डेब्यू; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND vs AFG, 2nd ODI: AFG opted to bowl first (image via Getty) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच...