Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया अपने स्क्वॉड का ऐलान, दो नए चेहरे को किया शामिल

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया अपने स्क्वॉड का ऐलान, दो नए चेहरे को किया शामिल

Australia Team. (Image Source: ICC/X)क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 19 फरवरी से शुरू होने वाली ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी प्रारंभिक 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में मैट शॉर्ट और आरोन हार्डी जैसे नए चेहरे को शामिल किया गया है, दोनों के लिए यह पहला ICC इवेंट होगा। नाथन एलिस, जिनके शानदार प्रदर्शन ने होबार्ट हरिकेंस को बीबीएल 14 के फाइनल में पहुंचाया, उनको भी टीम में जगह मिली है।

शॉर्ट, हार्डी और एलिस की तिकड़ी ने 14 महीने पहले वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में से डेविड वॉर्नर, कैमरन ग्रीन और सीन एबॉट को रिप्लेस किया है। वॉर्नर के संन्यास, ग्रीन की पीठ की सर्जरी और एबॉट के बाहर होने से इन नए खिलाड़ियों के लिए रास्ता साफ हो गया है। अब ये तीनों ही चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी टीम को जीत दिलाने चाहेंगे।

AUS ने Champions Trophy के लिए पैट कमिंस को बनाया कप्तान

कप्तान पैट कमिंस टीम की अगुआई करेंगे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 3-1 की जीत के दौरान टखने में लगी चोट के कारण टूर्नामेंट के लिए उनका खेलना अनिश्चित है। कमिंस अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते श्रीलंका दौरे पर नहीं गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ कमान संभालेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी में भी अगर पैट कमिंस चोट के चलते नहीं खेल पाते तो यहां भी स्टीव स्मिथ कप्तानी कर सकते हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप-स्टेज मैच पाकिस्तान में होंगे, जिसमें लाहौर और रावलपिंडी में अफगानिस्तान, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका का सामना होगा। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले टीम का एकमात्र अभ्यास मैच 16 फरवरी को हंबनटोटा में श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी, यह एक वनडे मैच होगा।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड– पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम जंपा

আরো ताजा खबर

CSK प्लेयर रिटेंशन से पहले मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात करेंगे नए हेड कोच जहीर खान

CSK Coach Zaheer Khan Set to Consult MS Dhoni Ahead of IPL Retention Cut-Off (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच जहीर खान, मुंबई में एमएस धोनी...

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में जारी तीसरे टी20आई मैच में...

WPL Auction: रिलीज करने का फैसला न बन जाए भूल! इन 5 खिलाड़ियों को छोड़ पछताएंगी टीमें

5 Released Players Franchises Might Regret Letting Go Ahead of WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) डब्ल्यूपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले, विमेंस प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों...

NZ vs IND 2026: तीसरे T20 मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं ईशान किशन? यहां जानें वजह 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है।...