
Champions Trophy (Photo Source: X)
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। आगामी टूर्नामेंट का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी तक इस महत्वपूर्ण इवेंट में कई टीमों को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जा चुका है। आगामी सीजन में भी टीमों को एक दूसरे के ऊपर दबाव बनाते हुए देखा जाएगा।
चैंपियंस ट्रॉफी का पहला संस्करण 1998 में खेला गया था। चैंपियंस ट्रॉफी 1998 के फाइनल में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को चार विकेट से हराया था। इसका अंतिम संस्करण 2017 में हुआ था जिसको पाकिस्तान ने अपने नाम किया था। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के टॉप स्कोरर के बारे में यहां।
चैंपियंस ट्रॉफी 1998:
फिलो अल्फोंसो वालेस
Philo Wallace of West Indies. (Photo by David Munden/Popperfoto/Getty Images)
चैंपियंस ट्रॉफी 1998 का फाइनल मैच वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच में खेला गया था। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रन बनाए थे। इस मैच के टॉप स्कोर वेस्टइंडीज के फिलो अल्फोंसो वालेस थे जिन्होंने 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 103 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। हालांकि फिलो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे और साउथ अफ्रीका ने इस मैच को चार विकेट रहते हुए हासिल कर लिया था।
साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान Hansie Cronje ने 61रन की मैच नहीं पारी खेली थी।
चैंपियंस ट्रॉफी 2000:
सौरव गांगुली
Sourav Ganguly. (Photo by Laurence Griffiths/Getty Images)
चैंपियंस ट्रॉफी 2000 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच नैरोबी में खेला गया था। इस मैच को न्यूजीलैंड ने चार विकेट रहते जीत लिया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट खोकर 264 रन बनाए थे। टीम की ओर से कप्तान सौरव गांगुली ने 9 चौके और चार छक्कों की मदद से 117 रन की बहुमूल्य पारी खेली। सौरव गांगुली के अलावा सचिन तेंदुलकर ने 69 रन बनाए।
जवाब में न्यूजीलैंड की ओर से Chris Cairns ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 102* रन की मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने इंडिया के सभी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई और न्यूजीलैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई।
चैंपियंस ट्रॉफी 2002
महेला जयवर्धने
Sri Lankan cricketer Mahela Jayawardene plays a shot during the final match of the Tri-Nation series between India and Sri Lanka at the Queen’s Park Oval stadium in Port of Spain on July 11, 2013. India won the toss and elected to field first. (Photo by JEWEL SAMAD/AFP/Getty Images)
चैंपियंस ट्रॉफी 2002 का फाइनल मैच श्रीलंका और भारत के बीच कोलंबो में खेला गया था। यह मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था। हालांकि श्रीलंका ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 222 रन बनाए थे।
श्रीलंका की ओर से दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 6 चौकों की मदद से 77 रन की शानदार पारी खेली थी। जयवर्धने के अलावा रसल अर्नाल्ड ने 56* रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया 8.4 ओवर में एक विकेट खोकर 38 रन ही बना पाई थी।
चैंपियंस ट्रॉफी 2004
मार्कस ट्रेस्कोथिक
Marcus Trecothick (Pic Source-X)
चैंपियंस ट्रॉफी 2004 का फाइनल मैच लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच में खेला गया था। इस मैच को वेस्टइंडीज ने दो विकेट रहते जीत लिया। इस मैच में टॉप स्कोर इंग्लैंड के मार्कस ट्रेस्कोथिक थे जिन्होंने 14 चौकों की मदद से 104 रन बनाए थे।
मार्कस ट्रेस्कोथिक की पारी की वजह से इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की ओर से शिवनारायण चंद्रपाल ने 47 रन की बहुमूल्य पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
चैंपियंस ट्रॉफी 2006
शेन वॉटसन
(© Getty Images)
चैंपियंस ट्रॉफी 2006 का फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में हुआ था। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 138 रन बनाए।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से शेन वॉटसन ने चार चौकों की मदद से 57 रन की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। उनकी इस पारी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की थी।
चैंपियंस ट्रॉफी 2009
शेन वॉटसन
Shane Watson. (© Getty Images)
चैंपियंस ट्रॉफी के 2006 संस्करण के बाद 2009 सीजन में भी शेन वॉटसन ने बल्ले से कमाल दिखाया। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 105* रन की मैच विनिंग पारी खेली।
चैंपियंस ट्रॉफी 2009 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन ही बना पाई। जवाब में शेन वॉटसन की धुआंधार पारी की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 6 विकेट रहते हासिल कर लिया। शेन वॉटसन के अलावा कैमरून व्हाइट ने 62 रन का योगदान दिया था।
चैंपियंस ट्रॉफी 2013
विराट कोहली
Virat Kohli (Pic Source-X)
चैंपियंस ट्रॉफी 2013 तमाम भारतीय फैंस के लिए काफी शानदार था। इसका फाइनल मैच टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच में खेला गया था। बारिश की वजह से यह मैच 20-20 ओवर का हुआ था।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 129 रन बनाए थे। टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली ने 34 गेंद पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन की शानदार पारी खेली थी। विराट के अलावा रवींद्र जडेजा ने 33* रन का योगदान दिया था। जवाब में इंग्लैंड 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 124 रन ही बना पाया। टीम इंडिया ने इस मैच को 5 रन से जीता था।
चैंपियंस ट्रॉफी 2017
फखर ज़मान
LONDON, ENGLAND – JUNE 23: Fakhar Zaman of Pakistan hooks for four during the Group Stage match of the ICC Cricket World Cup 2019 between Pakistan and South Africa at Lords on June 23, 2019 in London, England. (Photo by Mike Hewitt/Getty Images)
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच में खेला गया था। इस मैच को पाकिस्तान ने 180 रन से अपने नाम किया था। पाकिस्तान की जीत में सबसे बड़ा श्रेय फखर ज़मान को जाता है जिन्होंने 106 गेंद पर 12 चौके और तीन छक्कों की मदद से 114 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। उन्होंने अपनी इस पारी में टीम इंडिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा था और सब की जमकर क्लास लगाई थी।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट खोकर 338 रन बनाए थे जिसके जवाब में टीम इंडिया 158 रन पर ढेर हो गई थी। फखर ज़मान की इस पारी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की थी।
19 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
T20 World Cup 2026: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में लगाया जीत का चौका, नीदरलैंड को 17 रनों से हराया
IND vs NED: शिवम दुबे को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया!
T20 World Cup 2026: भारत बनाम नीदरलैंड मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

